आपत्तिजनक हालात में मिले युवक-युवती।

शहडोल। विनय शुक्ला। जिला मुख्यालय सहित बुढ़ार स्थित तीन स्पा सेंटर में पुलिस की स्पेशल टीम ने छापामार कार्यवाई को अंजाम दिया है। इस कार्रवाई में 19 युवक-युवतियों को पुलिस ने आपत्तिजनक हालत में पाया। जिसके बाद 2 प्रकरण महिला थाना एवं 1 प्रकरण थाना बुढ़ार में पुलिस ने पंजीबध्द किया है। मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है।

पुलिस टीम ने एक साथ दी दबिश पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मुखबिर तंत्र ने बताया कि, शहडोल स्थित इंडियन कॉफी हाउस बिल्डिंग (पाण्डव नगर रोड) के ऊपर इन्क्लेव वाई स्पा सेंटर का मैनेजर अभिषेक सिंह एवं संचालक प्रदीप चतुर्वेदी, निवासी रीवा ने मध्यप्रदेश एवं प्रदेश के बाहर की महिलाओं को देह व्यापार करने के लिए पैसों का लालच देकर रखा गया है।

इसी प्रकार छाबड़ा सिटी मार्ट के ऊपर पहली मंजिल पर स्थित थाई स्पा सेंटर के मैनेजर चंदन मिश्रा एवं संचालक कमलेश मिश्रा और बुढ़ार स्थित अनुराग कॉम्पलेक्स पहली मंजिल में यूनीक दवाई स्पा एंड सैलून थैरेपी सेंटर एंड फैमिली वेलनेस में दिगम्बर सिंह एवं संचालक अनिल सिंह भी इस प्रकार गतिविधियों को संचालित कर रहे हैं।

सूचना की तस्दीक एवं कार्रवाई के लिए एसपी के निर्देशन में उप पुलिस अधीक्षक महिला सुरक्षा अंकिता सुल्या के नेतृत्व में महिला पुलिसकर्मियों के साथ टीमें गठित की गई। सिविल कपड़ों में पुलिसकर्मियों को तैयार कर उक्त स्पा सेंटरों भेजकर पहले रेकी कराई गई। फिर एक साथ दबिश दी गई। तलाशी के दौरान कंडोम के पैकेट, आवक-जावक रजिस्टर में आने-जाने वाले ग्राहकों का सही विवरण इंद्राज होना नहीं पाया गया।

पुलिस ने इंडियन काॅफी हाउस के ऊपर स्पा सेंटर के कमरों की तलाशी ली, जहां पर महिला एवं पुरुष आपत्ति जनक स्थितियों में मिले। पुलिस की पूछताव में महिलाओं ने गुवाहटी, असम, बरेला, जबलपुर, दिल्ली और मिजोरम का होना बताया। तलाशी में सभी के पास से नगदी एवं कंडोम बरामद हुए।

इसी प्रकार बुढ़ार रोड पर संचालित थाई स्पा सेंटर में पुलिस की दूसरी टीम ने दबिश दी। निरीक्षक नरबद सिंह, उनि. अर्चना धुर्वे के नेतृत्व में महिला पुलिस कर्मचारियों के साथ टीम पहुंची। पुलिस ने कमरों की तलाशी ली। जहां पर महिला एवं पुरुष आपत्तिजनक स्थितियों में मिले। वहां मिली महिलाओं ने पूछताछ में बताया कि, सभी महिलाएं दिल्ली की रहने वाली हैं। जिन्हें कमलेश मिश्र एवं चंदन मिश्र ने स्पा सेंटर में काम करने के लिए प्रेरित कर शहडोल बुलाया था।

इसी प्रकार बुढ़ार क्षेत्रांतर्गत अमरकंटक रोड स्थित यूनीक दवाई स्पा एंड सैलून थेरेपी सेंटर एंड फैमिली वेलनेस में पुलिस टीम निरीक्षक संजय जायवाल एवं उनि. वर्षा बैना के नेतृत्व में दबिश दी। उक्त स्थान 1 हजार से 2 हजार में अनैतिक देह व्यापार के लिए स्पा के कमरे उपलब्ध कराना एवं उसका कुछ हिस्सा वहां कार्यरत महिलाओं को दिया जाता था। स्पा सेंटर के कमरों की तलाशी लेने पर महिला एवं पुरुष जनक स्थिति में मिले। जिनसे नगद राशि एवं कंडोम भी बरामद हुए। पूछताछ में महिलाओं ने गुवाहाटी, असम का स्थाई निवासी होना बताया।

आरोपियों के विरुद्ध स्पा सेंटर की आड़ में  अनैतिक कार्य करने के चलते अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम के अंतर्गत मामला कायम कर विवेचना में लिया गया है। उक्त कार्रवाई में सुबेदार अभिनव राय, उनि रूपा मिश्रा, उनि. आशीष झारिया, सउनि. प्रताप सिंह, मनरूप सिंह, सूरज लोधी, रवि दोहरे, धर्म सिंह, जितेंद्र कोष्टा, देवेन्द्र सिंह, बैजंती, दुलवती, ललिता सिंह, रूद्र प्रताप सिंह, सरुणा बैगा, मौसमी शुक्ला, कमला सिंह, सूरज, अजीत, प्रकाश द्विवेदी, सत्यप्रकाश मिश्रा समेत अन्य की भूमिका रही।

इन पर हुआ मामला दर्ज शहडोल स्थित एनक्लेव थाई स्पा सेंटर से मैनेजर अभिषेक सिंह पिता छत्रपाल सिंह निवासी रायपुर कर्चुलियान (जिला रीवा), सुनील सिंह पिता सुरेंद्र सिंह ओपीएम बुढ़ार, कबीर महरा स्वर्गीय सेमंटा महरा बकही चचाई (जिला अनूपपुर), मोनीदास महरा स्व. गेंदादास महरा झींकबिजुरी (बुढ़ार), ओंकार तिवारी पिता रोहिणी तिवारी निवासी ओपीएम कॉलोनी (धनपुरी), रोहित मलिक पिता शिव प्रसाद मलिक पुराना बस स्टैंड (शहडोल), आकाश तिवारी पिता विष्णु तिवारी पुरानी बस्ती (अनूपपुर), राजेश गौतम पिता रजनीश गौतम बस्ती रोड (अनूपपुर) सभी गिरफ्तार किए गए वहीं मालिक प्रदीप चतुर्वेदी (रीवा) को फरार बताया गया है।

इसी तरह थाई स्पा सेंटर शहडोल से मैनेजर चंदन मिश्रा पिता संतोष मिश्रा कुठला कटनी (जिला कटनी), ओमप्रकाश सिंह पिता अभिमन सिंह निवासी कठौतिया (सोहागपुर), अशोक अवस्थी पिता केशव अवस्थी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी (शहडोल), जयदीप गुप्ता पिता नाथूलाल गुप्ता बुढ़ार (शहडोल) सुभाष दुबे पिता योगेन्द्रनाथ दुबे रामपुर देवरी (बुढ़ार) आदि गिरफ्तार वहीं मालिक कमलेश मिश्रा निवासी सोहागपुर (शहडोल) फरार।

बुढार स्थित यूनिक थाई स्पा सेंटर से मैनेजर दिगंबर सिंह पिता दलबीर सिंह ग्राम डिहिया गोविंदगढ़ (जिला रीवा), रमेश झारिया पिता मोहन झारिया कछियान टोला (धनपुरी) अजीत सिंह पिता जगतपाल सिंह नरौजाबाद (जिला उमरिया) सहित मालिक अनिल सिंह पिता बहोरन सिंह ग्राम डिहिया गोविंदगढ़ (जिला रीवा) सभी गिरफ्तार हुए।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading