पीएम को लेकर अस्पताल की लापरवाही हुई उजागर, जैतपुर थाना क्षेत्र का मामला शहडोल। विनय शुक्ला। जिले के जैतपुर थाना के झींकबिजुरी चौकी अंतर्गत ग्राम खम्हरिया से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां बीते सोमवार की शाम एक होटल संचालक की भट्टी से निकले आग की चपेट में आने से जिंदा जलकर मौत हो गई। मृतक की पहचान अभिषेक द्विवेदी पिता घनश्याम द्विवेदी, उम्र 26 वर्ष के रूप में की गई है, जो चाय नाश्ते की दुकान संचालित करता था। मिली जानकारी के मुताबिक अभिषेक खमरिया में हाट बाजार के समीप संचालित अपनी दुकान में भट्टी की सुलगा रहा था, इसी बीच वह भट्टी से निकले तेज आग की चपेट में आ गया। बताया गया कि, कुछ ही मिनटों में उसका शरीर आग से पूरी तरह झुलस गया। वहीं भट्टी की आग इस दौरान पूरे दुकान में भी फैल गई। जिस शहर दुकान भी जलकर खाक हो गई है। घटना की जानकारी लगते ही आनन-फानन में आसपास के लोग एकत्रित हुए, जिन्होंने दुकान में लगी आग बुझाई। किंतु तब तक अभिषेक की मौत हो चुकी थी। अभिषेक अपने परिवार का एकमात्र सहारा था जिसकी मौत के बाद अब परिवार पर कहर टूट पड़ा है। घर पर उसके विकलांग पिता सहित पत्नी और एक 11 वर्षीय बेटा है। पीएम के लिए करना पड़ा लापरवाही का सामना मामले को लेकर कुछ जागरूक ग्रामीणों ने बताया कि, मंगलवार की सुबह मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैतपुर लाया गया। जहां हमेशा की तरह जिम्मेदार डॉक्टर नदारद रहे। घंटों इंतजार के बाद जब संबंधित सूचना सीएमएचओ को दी गई तब जाकर कहीं मृतक का पीएम हो सका।सीएमएचओ ने वहां पदस्थ डॉ नीरज परस्ते को फटकार लगाई तब जाकर वह अस्पताल पहुंचे और पीएम की प्रक्रिया शुरू हुई। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन बागपत में नगर पालिका परिषद मतगणना प्रक्रिया पर लगे गंभीर आरोप संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का शव, पति घटना के बाद से लापता
You must be logged in to post a comment.