शहडोल। विनय शुक्ला। ब्यौहारी पुलिस नशे के खिलाफ लगातार कार्रवाई को अंजाम दे रही है। इसी क्रम में सोमवार को भी पुलिस ने एक चार पहिया वाहन से गांजा परिवहन करते आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुखबिर सूचना बाद थाना क्षेत्र के हनुमान घाटी में इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। वाहन से 9 किलो गांजा बरामद किया गया है, जिसकी कीमत करीब 1 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने बताया कि, (टाटा सफारी) क्र. एमपी 17 सी 2272 जयसिंहनगर से ब्यौहारी तरफ आ रहा था। जिसे जप्त किया गया है। वहीं दो आरोपी जिनमें अतुलेश कुमार पाठक पिता अयोध्या प्रसाद, उम्र 39 वर्ष एवं रितिक मिश्रा पिता अजय मिश्रा, उम्र 21 वर्ष दोनों निवासी मरजादपुर, जिला- सतना को गिरफ्तार किया गया है। जबकि, एक आरोपी छोटू उर्फ कृष्णप्रताप सिंह, निवासी मरजादपुर गाड़ी से उतरकर फरार हो गया। पुलिस बयान में आरोपियों ने बताया कि, उन्होंने चंदेला (थाना जयसिंहनगर) निवासी कन्हई जायसवाल एवं लालजी साहू से उक्त माल क्रय किया है। सभी आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। कार्यवाही में थाना प्रभारी ब्यौहारी मो. समीर के नेतृत्व में उनि. अजय कुमार सिंह, प्रआ. जीवन लाल, आर. मलिकण्ठ भटट, पुष्पेन्द्र सिंह, अहमद रजा एवं त्रिलोक सिंह की भूमिका रही। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन शहडोल और बुढ़ार में संचालित स्पा सेंटरों में पुलिस की रेड अपनी गाड़ी पर पुलिस ना लिखते हुए नशा मुक्त अभियान लिखना पसंद किया।