इंदौर। विनी आहूजा। ● पलासिया चौराहे पर डीसीपी, यातायात प्रबंधन ने वाहन चालकों से यातायात नियमों के पालन की अपील की इंदौर,24 अप्रैल से 30 अप्रैल 2023 तक प्रदेश भर में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है इसी तारतम्य में पुलिस उपायुक्त, यातायात प्रबंधन, महानगर इंदौर मनीष कुमार अग्रवाल के निर्देशन में यातायात प्रबंधन पुलिस, महानगर इंदौर द्वारा आमजनमानस को सड़क सुरक्षा नियमो के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है। सड़क दुर्घटनाओं में मृत्यु एवं घायलों की संख्या में कमी लाये जाने के लिए यातायात प्रबंधन पुलिस, महानगर इंदौर द्वारा कार्यक्रम भी आयोजित किये जा रहे है ।आज सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत यातायात प्रबंधन पुलिस, महानगर इन्दौर की टीम एवं ब्रह्मकुमारी सेवा संस्थान के सदस्य , यातायात प्रबंधन मित्रो द्वारा पलासिया चौराहे पर वाहन चालकों को तख्ती, माइक से एनाउंस कर यातायात नियमो का पालन करने की अपील की गई। डीसीपी, यातायात प्रबंधन ने रेड लाइट का जिम्मेदारी पूर्वक पालन करने वाले वाहन चालकों की सराहना करते हुए हेलमेट व सीटबेल्ट लगाकर वाहन चलाने के लिए प्रोत्साहित किया। इस दौरान तेज गति से वाहन ना चलायें, निर्धारित गति सीमा का पालन करते हुए सावधानीपूर्वक वाहन चलाने की समझाइश दी गयी। सड़क दुर्घटना में गम्भीर चोट/मृत्यु का सबसे बड़ा कारण वाहन चालक द्वारा अत्यधिक तेज गति से वाहन चलाना पाया गया है, तेज गति में वाहन चलाना स्वयं के साथ अन्य सड़क उपयोगकर्ता के जीवन पर संकट उत्पन्न करता है और दुर्घटना व मृत्यु का कारण बनती है। रेड लाइट का उल्लंघन ना करें, दो पहिया वाहन चालक हेलमेट धारण करें, चार पहिया वाहन चालक सीट बेल्ट लगाए, रात्रि में डिपर का उपयोग करें, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाला ना करें आदि संदेशों को तख्तियों के माध्यम से वाहन चालकों से अपील की गई। इस दौरान सहायक पुलिस आयुक्त सुनील शर्मा, थाना प्रभारी निरीक्षक दिलीप सिंह परिहार एवं यातायात प्रबंधन पुलिस की टीम मौजूद रही। कृपया जिम्मेदार नागरिक बनें, यातायात नियमो का पालन कर, सावधानी से वाहन चलायें, स्वयं सुरक्षित रहे व दुसरो को सुरक्षित रखें। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन अवैध मदिरा विक्रय, परिवहन, के खिलाफ आबकारी वृत देपालपुर इन्दौर की बड़ी कार्यवाही। अन्तर्राष्ट्रिय भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह पर दिल्ली पुलिस ने पॉस्को एक्ट के तहत की एफ़ आई आर( FIR) दर्ज.
You must be logged in to post a comment.