इंदौर से विनी आहूजा । इंदौर, सहायक आयुक्त आबकारी मनीष खरे के निर्देशानुसार नियंत्रण कक्ष प्रभारी राजीव मुद्गलएवं सहायक जिला आबकारी अधिकारी अनिल माथुर उडन दस्ता प्रभारी*।एवं कमलसिह सिकरवार के मार्गदर्शन में आबकारी वृत्त देपालपुर के उप निरीक्षक अमर सिंह बघेल के व्दारा गस्त के दौरान सूचना प्राप्त होने पर आरोपी अनिल पिता जगदीश चन्द्र ठाकुर जाति कलोता निवासी सरस्वती स्कूल के पास, नम्बर 10 खजराया रोड देपालपुर जिला इंदौर के रिहायशी मकान की तलाशी लेने पर (1) बोल्ट प्रीमियम स्टांग कैन बीयर 500 ml 60 नग । (2) पावर कुल स्टांग बीयर की दो पेटी कुल 24 नग । 650 ml.(3)रायल स्टेट क्लासिक व्हिस्की की एक पेटी कुल 48 पाव।(4)बैग पाइवर व्हिस्की की एक पेटी जिसमें कुल 22 नग हाफ।(5) देशी मदिरा मसाला की एक पेटी कुल 50 पाव।(6) देशी मदिरा प्लेन की एक पेटी कुल 50 पाव। जांच करने पर कुल जप्त शराब 75.05 बल्क लीटर शराब जप्त। आरोपी के कब्जे से बिना पास परमिट के 50 बल्क लीटर से अधिक शराब पाये जाने पर आरोपी को गिरफ्तार कर आबकारीअधिनियम 1915 की धारा 34(1) व (2) के तहत प्रकरण पंजीबध्द किया गया । प्रकरण गंभीर प्रकृति का होने से विवेचना में यह जानने का प्रयास किया जाएगा कि यह शराब कहाँ से ला गई और कहां बेची जा रही थी । जप्त शराब बाजार मूल्य लगभग 36384/- रुपये है।इस कार्यवाही में मुख्य आरक्षक रमेश पालीवाल और रवि बघेल आरक्षक का सराहनीय योगदान रहा।अवैध मदिरा विक्रय, परिवहन के विरुद्ध आबकारी विभाग व्दारा प्रतिदिन अच्छी कार्यवाही की जा रही है। जिससे अवैध मदिरा विक्रय करने वालो में खौफ पैदा हो गया है । इस तरह की कार्यवाही निरंतर जारी है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन जरा सी बारिश में बिजली विभाग का तमाशा शुरू… सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत पलासिया चौराहा पर जागरूकता