हरियाणा सरपंच एसोसियेशन का मिला समर्थन, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों द्वारा भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह के खिलाफ किए जा रहे आंदोलन। जैसे आरोप ब्रजभूषण सिंह पर लगे हैं, वैसे ही आरोप एक महिला कोच ने हरियाणा के खेलमंत्री संदीप सिंह पर भी लगाये हैं। FIR के बावजूद संदीप अपने पद पर बने हैं और कोई कार्यवाही नहीं हुई। बताते हैं,दिल्ली में महिला पहलवानों के धरना स्थल की बिजली पानी भी काट दी गई है।भाजपा का जो नेता जितना बड़ा क्रिमिनल होगा, नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार उसके साथ उतनी ही मजबूती से खड़े मिलेंगे.! टेनी, सेंगर, चिन्मयानंद,संदीप सिंह और अब ब्रजभूषण सिंह… ये सब उदाहरण हैं।आख़िर क्यों ? दिल्ली के जंतर-मंतर पहुंचीं प्रियंका गांधी पहलवानों का समर्थन करने पहुंचीं प्रियंका पहलवानों से प्रियंका गांधी ने बातचीत की जंतर-मंतर पर पहलवानों का धरना प्रदर्शन। दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ दो एफआईआर दर्ज की है।साथ ही डब्ल्यूएफआई के खिलाफ दिल्ली के जंतर मंतर पर पहलवानों के द्वारा धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। वहीं एफआईआर के बाद पहलवानों मे अपनी खुशी के साथ न्याय की उम्मीद जगी है।प्रदर्शनकारी पहलवानों के लिए पूरे देश से लगातार बढ रहे समर्थन को देखते हुये, दिल्ली पुलिस ने भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ सात महिला पहलवानों द्वारा लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोपों के सिलसिले में शुक्रवार को दो एफ़आईआर(Fir) दर्ज की है। दिल्ली पुलिस की ओर से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने प्रधान न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति पी एस नरसिम्हा की उच्चतम न्यायालय की पीठ को बताया कि प्राथमिकी शुक्रवार को दर्ज की जाएगी। जिसमे पहली प्राथमिकी एक अवयस्क पहलवान के आरोपों पर पास्को कानून के तहत दर्ज की गई जब कि दूसरी मर्यादा को ठेस पहुंचाने के लिये की गयी है । मेहता की दलील के बाद यहां के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे पहलवानों ने ‘जीत की ओर पहला कदम’ करार दिया। हालांकि पहलवानों ने कहा कि वे भारतीय जनता पार्टी के इस सांसद को उनके सभी पदों से हटाए जाने तक अपना विरोध प्रदर्शन जारी रखेंगे। ज्ञात हो कि डब्ल्यूएफआई प्रमुख पर यौन उत्पीड़न और डराने-धमकाने का आरोप लगाने वाले पहलवान 23 अप्रैल को अपना आंदोलन दोबारा शुरू करने के बाद से उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग कर रहे हैं। देश भर से मिल रहे समर्थन से पहलवानों मे हिम्मत जगी। फिल्म और खेल जगत और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रदर्शनकारी पहलवानों का समर्थन किया। और ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा ने तुरंत कार्यवाही की मांग की । तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता ने कहा कि दोषी के खिलाफ कड़ी से कडी कार्रवाई की जाए । खिलाड़ियों में चोपड़ा के अलावा मुक्केबाज निकहत जरीन, टेनिस स्टार सानिया मिर्जा, हॉकी स्टार रानी रामपाल, क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग, हरभजन सिंह, इरफान पठान और मदन लाल ने भी पहलवानों का भरपूर समर्थन किया। अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने ट्वीट किया, ‘शर्मनाक है कि हमारे शीर्ष अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को यौन उत्पीड़न के मामले में सड़कों पर प्रदर्शन करना पड़ रहा है। लेकिन दोषी भाजपा सांसद को सरकार लगातार बचा रही है।’ उच्चतम न्यायालय की पीठ बृजभूषण के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज नहीं किये जाने पर सात महिला पहलवानों की याचिका पर सुनवाई कर रही है। पहलवानों की ओर से सीनियर एडवोकेट कपिल सिब्बल ने एक सीलबंद कवर में हलफनामा दर्ज किया जिसमें यौन उत्पीड़न की कथित आरोपी नाबालिग लड़की की सुरक्षा की चिंता जताई गई है।पीठ ने इस संबंध में दिल्ली पुलिस आयुक्त को नाबालिग लड़की को पर्याप्त सुरक्षा मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं । किसी का नाम लिये बिना सिब्बल ने कहा कि ‘इस व्यक्ति’ के खिलाफ 14 मामले लंबित है जिनमें से एक धारा 307 (हत्या का प्रयास) के तहत है । इस बीच साक्षी मलिक ने जंतर-मंतर पर संवाददाताओं से कहा, ‘यह जीत की ओर पहला कदम है, लेकिन हमारा विरोध जारी रहेगा।’ पहलवानों ने जंतर-मंतर पर बृजभूषण के खिलाफ चल रही सभी आपराधिक कार्यवाही को सूचीबद्ध करने वाला एक बड़ा बैनर लगाया है। पहलवान विनेश फोगाट ने कहा कि दिल्ली पुलिस को प्राथमिकी दर्ज करने में छह दिन लग गए और उन्हें जांच एजेंसी पर भरोसा नहीं है।विश्व चैम्पियनशिप पदक विजेता विनेश ने कहा, ‘वह (पुलिस) एक कमजोर प्राथमिकी दर्ज कर सकती है। हम देखेंगे, निरीक्षण करेंगे और फिर निर्णय लेंगे (विरोध प्रदर्शन खत्म करने पर)। बृजभूषण को सलाखों के पीछे होना चाहिए। और उसे सभी मौजूदा पदों से हटा दिया जाना चाहिए, अन्यथा वह जांच प्रभावित करने की कोशिश करेगा।’ विपक्षी दलों ने इस बीच भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पी टी उषा को आड़े हाथों लिया जिन्होंने प्रदर्शनकारियों की आलोचना की थी । कांग्रेस नेता शशि थरूर ने कहा कि खिलाड़ियों की अनदेखी करने और उनकी बात नहीं सुनने से देश की छवि खराब हुई है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत पलासिया चौराहा पर जागरूकता पुलिस विभाग की ट्रांसफर लिस्ट जारी.
You must be logged in to post a comment.