निर्मल मूंदडा। रतनगढ। बुरहानी इंग्लिश स्कूल रतनगढ में लगाई नशे के दुष्परिणाम दिखाती प्रदर्शनी।भारत ही नही संपूर्ण विश्व में अपने वतन के प्रति वफादारी का पैगाम देने के लिए पहचाने जाने वाले दाऊदी बोहरा समाज के आका मौला 53 वे धर्मगुरु डॉ.सैयदना साहब जहां विश्व में अमन एवं शांति के मसीहा के रुप मे जाने जाते है।वही देश की तरक्की, खुशहाली एवं समाज मे रचनात्मक सुधारों के लिए प्रयासो के चलते भी देश दुनिया मे हमेशा सुर्खियों मे बने रहते है।पूर्व मे जहां देश के प्रधानमंत्री मोदी जी के स्वच्छता अभियान को पूर्ण सहयोग कर एक मिसाल कायम की।वही अब सम्पूर्ण देश मे नशे से हो रही कैंसर जैसी गम्भीर जानलेवा बीमारियों एवं मौतों को देखते हुए नशामुक्ति के लिए एक मुहिम छेडकर पूरे विश्व में जहां भी बोहरा समाज के लोग निवास करते हैं अपने एक फरमान के जरिए सभी जगह नशा मुक्ति प्रदर्शनी लगाकर नशे के दुष्परिणाम बताएं।इसके लिए समाज के युवाओं को मुंबई से स्पेशल ट्रेनिंग दी गई। नशा मुक्ति प्रदर्शनी मे नाट्य रूपांतरण, चित्रकला, फोटो एवं एलईडी के माध्यम से युवाओं व बच्चों को नशे के दूष्परिणामो से अवगत कराते हुए पूर्णरूप से युवाओं को इस लत से मुक्ति दिलाकर नशामुक्त भारत के सपने को साकार करना है।प्रदर्शनी मे मानव शरीर पर तम्बाकू, बीडी,सिग्रेट, गुटखा,शराब आदि से होने वाले दुष्परिणामो को बताते हुए इन दूर्व्यसनो से दूर रहने की सलाह दी गई है। इसके साथ ही युवाओं के द्वारा बहुतायत से की जाने वाली ई-सिगरेट के सेवन को भी हानिकारक बताया। बुरहानी स्कूल के बच्चों द्वारा स्वर्ग एवं नरक का नाट्य रुपान्तरण कर नशे से दूर रहने की हिदायत दी। इस अवसर पर आमिल साहब शेख नजमुद्दीन,हेड मोअल्लिम शेख अब्दुल कादिर, मुल्ला मुफद्दल, बुरहानी स्कूल सेक्रेटरी मुर्तजा भाई बोहरा,दाउदी बोहरा समाज सेक्रेटरी सैफूद्दीन बोहरा,शब्बीर भाई बोहरा, बुरहानी स्कूल के प्रिंसिपल हुसैन सर सहित शिक्षक शिक्षिकाएं एवं छात्र छात्राएं उपस्थित थे। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन जैन समाज बागपत ने मनाया अजितनाथ भगवान का जन्म व तप कल्याणक महोत्सव सतना जिले की साईलो बैग इंडिया का गेहूं मे रेत ,धूल मिलावट, करने का खेल सोशल मीडिया मे वीडियो हुआ वायरल।
You must be logged in to post a comment.