अजितनाथ भगवान के जन्मकल्याणक व तपकल्याणक महोत्सव पर श्री 1008 अजितनाथ दिगम्बर जैन बड़ा मन्दिर बागपत में हुई विशेष पूजा अर्चनावीर महिला मण्ड़ल बागपत द्वारा आयोजित भजन संध्या में दिल्ली एनसीआर के प्रसिद्ध गायकों द्वारा एक से बढ़कर एक भजन गाकर किया गया भगवान का गुणगान बागपत, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन। बागपत शहर में जैन धर्म के द्वितीय तीर्थंकर भगवान अजितनाथ जी के जन्मकल्याणक व तपकल्याणक महोत्सव को धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। श्री 1008 अजितनाथ दिगम्बर जैन बड़ा मन्दिर बागपत में इस अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया और मानव कल्याण व विश्व शांति के लिए प्रार्थना की गयी। वीर महिला मण्ड़ल बागपत द्वारा पालना कार्यक्रम व भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें उत्तर भारत के प्रसिद्ध भजन गायकों में शुमार हिमांशु अलंकार दिल्ली, नवकार म्यूजिकल ग्रुप जागरण पार्टी दिल्ली के गायक सौरभ जैन राजा, आर्यन जैन दिल्ली द्वारा एक से बढ़कर एक भजन गाकर भगवान की भक्तिमय आराधना की गयी। जैन समाज बागपत की और से महोत्सव को भव्य और यादगार बनाने के लिए वीर महिला मण्ड़ल बागपत की अध्यक्ष बबीता जैन, उपाध्यक्ष नीलम जैन, मंत्री रूबी जैन, कोषाध्यक्ष मीनू जैन, कामनी जैन, संध्या जैन, मीनाक्षी जैन, स्वीटी जैन, पल्लवी जैन, समता जैन, नीलम जैन, अंजली जैन, दीपिका जैन, संगीता जैन की प्रशंसा की गयी और आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर एक सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें जैन धर्म व जैन समाज के हित में कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जैन समाज बागपत के अध्यक्ष पंकज जैन, अनिल जैन पीएनबी वाले, पीयूष जैन मोबाईल वाले, प्रहलाद जैन, संजय रूहेला सभासद, मानक जैन, ललित जैन, मयंक मित्तल, विकास जैन कोयले वाले, प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता व उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार विपुल जैन, कमल जैन, तरूण जैन, नेहा जैन, संतोष जैन, दीपक जैन, सुधा जैन सहित सैकड़ों श्रद्धालुगण उपस्थित थे। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन किसान विरोधी, कॉर्पोरेटपरस्त बजट : आम जनता की मुसीबतें और बढ़ेगी। दाऊदी बोहरा समाज के 53 धर्मगुरु सैयदना साहब का नशे के खिलाफ विशेष फरमान