सतना जिले की साईलो बैग इंडिया का गेहूं मे रेत ,धूल मिलावट, करने का खेल सोशल मीडिया मे वीडियो हुआ वायरल।
https://youtu.be/sc7lzox2ulA

सतना से अनमोल मिश्रा की रिपोर्ट

सतना, जिले के रामपुरबघेलान क्षेत्र के
बांधा गांव स्थित, साइलो में
गेहूं का बजन बढ़ाने के लिये रेत और धूल मिलाई जा रही है।जिसका, सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होने के बाद हड़कम्प मच गया। और मामले की जांच शुरु हो गयी है।बायरल वीडियो की जांच के लिए जिला कलेक्टर ने पांच विभागों की सयुक्त टीम बनाई है।जो पूरे मामले की जांच कर रही ।जांच में वीडियो वायरल करनें वाला कर्मचारी स्वयं सामने आया और मिलावट के गोरखधंधे का खुलासा जांच टीम के सामने किया ।यह वीडियो बांधा स्थित साइलो बैग इंडिया लिमिटेड का है ।जिसमे समर्थन मूल्य पर खरीदे गए गेहूं का भंडारण है ।
इस भंडारण में पिछले दो साल में समर्थन मूल्य पर खरीदा गया सात लाख क्विंटल गेहूं का भंडारण है ।
जो विहार झारखंड क्षेत्रों मे जिले से बाहर भेजा जा रहा ।
अब तक करीब तीन लाख क्यूंटल गेहूं भारतीय खाद्य निगम के माध्यम से अन्य जगहों में भेजा जा चुका है। और अनवरत गेहूं का परिवहन हो रहा है ।यही से एक वीडियो सोशल मीडिया में बायरल हुआ है जिंसमे गेहूं में धूल और रेत मिलाई जा रही । बाकायदा टैक्टर में रेत धूल लाई गई और फिर गेहूं में मिलाई जा रही । बांधा स्थित साइलो ,जहा वीडियो में दिखने वाला टैक्टर मौजूद मिला और कैम्पस भी वही दिखा जो बायरल वीडियो में दिखा ।जबकि इस मामले में साइलो के सहायक प्रवन्धक ज्योति बासू साजिश बता रहे हैं ।उनके अनुसार यहाँ मिलावट नही हो सकती ,यह
किसी की शरारत है,बायरल वीडियो को अपने ही साइलो का होना बताया और वीडियो में दिख रहे कर्मचारी भी साइलो के कर्मचारी होने की पुष्टि की उनके अनुसार ये कर्मचारी नौकरी छोड़ चुके हैं ।लेकिन प्रशासन की टीम जांच करनें पहुची तो पूरी सच्चाई सामने आ गई। वीडियो वायरल करने बाला कर्मचारी जांच टीम के सामने आया और मिलावट के खेल के सारे राज खोल दिया ।आयुष पाण्डेय नामक युवक ने ये वीडियो बनाया था और सोशल मीडिया में बायरल किया था।



आयुष के अनुसार हर बैग में 15 से 20 क्यूंटल रेत और धूल मिलाई जाती थी ताकि बजन बढ़ सके,और फिर गेहूं बोरियों में पैक कर भेज दिया जाता था।आयुष द्वारा इसकी शिकायत कम्पनी के उच्च अधिकारियों से की गई । मगर सिर्फ जांच का भरोसा ही दिया गया और उन्हें ही नौकरी से निकाल दिया गया।
साइलो बैग के मिलावट होने का वायरल वीडियो से प्रशासनिक खलबली मच गई , अब इस मामले में जिला प्रशासन जांच करा रहा ।
जिला कलेक्टर अनुराग वर्मा ने इस मामले में खाद्य विभाग एफसीआई और राजस्व विभाग नान और बेयर हाउस कॉर्पोरेशन की सयुक्त टीम का गठन किया है ।
यह टीम एसडीएम रामपुरबघेलान सुधीर कुमार बेग के नेतृत्व में गठित की गई है ।

टीम ने मौका मुआयना किया जिसमे टीम को मिलावट में प्रयुक्त टैक्टर भी मिला हालाकि कर्मचारी नही मिले जो बायरल तस्वीर में दिख रहे थे ।
जांच टीम ने यहा कार्यरत कर्मचारियों के बयान कलमबंद किये। जांच टीम भी मॉन रही कि बायरल वीडियो साइलो का ही हैं ।ऐसे में वीडियो वायरल करने वाले और साइलो की देखरेख करनें वाले प्रवंधन के बयान कलमबंद किये गए है। और जांच प्रतिबेदन जिला कलेक्टर को भेजा गया है ।हाल ही में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी क्रेद में धान में रेत और पत्थर मिलाने की तस्वीर भी वायरल हुई थी । शिवराजपुर में धान में मिलावट होने की पुष्टि प्रशासनिक जांच में सिद्ध हुई और महिला स्वसहायता समूह के अध्यक्ष और खरीदी क्रेद प्रभारी पर एफआईआर भी दर्ज हुई।
अब यह नया मामला सामने आया है ।सम्भवना है कि इस मामले में भी प्रशासन एफआई आर दर्ज करा सकता है।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

प्रातिक्रिया दे

You missed

Translate »

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading