समयगति राजनीतिक विश्लेषण प्रतिदिनप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर मुस्लिमों और ईसाइयों पर भी फोकस करेगी भाजपामध्यप्रदेश में भी ईसाई और मुस्लिम 25 विधानसभा सीटों को प्रभावित करतें हैं पसमांदा मुसलमानों के सम्मेलन उत्तर प्रदेश और बिहार में आयोजित होंगे भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा कार्यकर्ताओं से आह्वान किया है कि वे ईसाइयों और मुस्लिमों को पार्टी से जोड़ने की कोशिशें तेज कर दें। प्रधानमंत्री ने यह आवाहन हाल ही में दिल्ली में संपन्न भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में किया। इस बैठक में प्रधानमंत्री ने 16 और 17 जनवरी को लगातार दो संबोधन दिए हैं। इन दोनों में भाजपा को सर्व स्पर्शी बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया गया। भाजपा देश के 17 फ़ीसदी मुसलमानों और लगभग 3 फ़ीसदी ईसाइयों को विपक्ष के पाले में धकेलने के लिए तैयार नहीं है। इसलिए इन दोनों अल्पसंख्यक समुदायों पर विशेष रूप से फोकस किया जाएगा। पार्टी की विचारधारा इन समुदायों पर पहुंचाने के लिए लगातार अभियान चलाए जाएंगे। भाजपा उत्तर प्रदेश, गोवा और गुजरात के चुनाव परिणामों से उत्साहित है। गोवा में लगभग 40 फ़ीसदी ईसाई आबादी है जबकि उत्तर प्रदेश और गुजरात में क्रमशः 20 और 11 फ़ीसदी मुसलमान हैं। भाजपा को उत्तर प्रदेश में 9 फ़ीसदी और गुजरात में 14 फ़ीसदी मुस्लिमों का समर्थन मिला है जबकि गोवा में उसने ईसाई बहुत सीटें जीती हैं। इस समय गोवा भाजपा विधायक दल में 8 विधायक ईसाई हैं। भाजपा की रणनीति विधानसभा और लोकसभा चुनाव में 51 फ़ीसदी मत हासिल करना है। साथ ही वह अंतरराष्ट्रीय समुदाय को इस संबंध में संदेश भी देना चाहती है कि भाजपा किसी भी वर्ग के खिलाफ नहीं है बल्कि सभी को साथ में लेकर चलने में विश्वास रखती है। भाजपा को ईसाई और मुस्लिम मतों के मिलने का कारण यह है कि केंद्र और राज्य सरकारों की जनकल्याणकारी योजनाओं में इन दोनों समुदायों को लाभ पहुंचाया है। भाजपा पहले पसमांदा यानी ओबीसी मुस्लिम समुदाय को टारगेट करेगी। मुस्लिमों में ओबीसी मुस्लिमों की संख्या लगभग 80 फ़ीसदी है। इनमें कुरेशी यानी कसाई मंसूरी यानी जुलाहे, धोबी,दर्जी, भिश्ती, नाई, लोहार,बढ़ई, सुतार, मुस्लिम शामिल हैं। भाजपा पसमांदा मुस्लिमों के लगातार सम्मेलन करने वाली है।इधर, भारत के मुसलमानों को राष्ट्रवाद के व्यापक आंदोलन में जोड़ने के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ भी अत्यंत गंभीरता के साथ सक्रिय है। इस संबंध में पिछले वर्ष नवंबर में आयोजित संघ की प्रयागराज बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। संघ मुस्लिमों से संवाद पिछले पांच दशकों से कर रहा है लेकिन मुसलमानों को व्यापक तौर पर राष्ट्रवाद के आंदोलन से जोड़ने की बड़ी कवायद डॉक्टर मोहन भागवत के समय प्रारंभ हुई है। संघ के वैचारिक अधिष्ठाता और द्वितीय सरसंघचालक माधव सदाशिव गोलवलकर के समय से ही संघ ने मुस्लिम बुद्धिजीवियों और नेताओं से चर्चा प्रारंभ कर दी थी जिसे बाद के संघ प्रमुखों ने भी निरंतर जारी रखा लेकिन जिस सघनता के साथ और योजनाबद्ध तरीके से डॉक्टर मोहन भागवत मुस्लिमों को संघ के विचार से जोड़ने की कोशिश कर रहे हैं वैसा पहले कभी नहीं हुआ। संघ की प्रयागराज बैठक में डॉक्टर मोहन भागवत के इन प्रयासों को व्यापक तौर पर संस्था बद्ध तरीके से करने की योजना बनाई गई। इसके तहत संघ ना केवल इस्लामिक विद्वानों से लगातार संवाद जारी रखेगा बल्कि सम्मेलन और सेमिनार ओं के माध्यम से भी उन्हें संघ के राष्ट्रवादी आंदोलन से जोड़ा जाएगा। सबसे महत्वपूर्ण यह है कि इस काम में संघ भाजपा की मदद लेने वाला है क्योंकि भाजपा राजनीतिक क्षेत्र में काम करती है इस कारण से उसके नेताओं का मुस्लिमों से सहज संपर्क है। संघ ने भाजपा से भी कहा है कि वह मुस्लिमों में अधिक से अधिक पैठ बनाने की कोशिश करें। इसी संदर्भ में भाजपा ने हाल ही में बिहार में पसमांदा (ओबीसी) मुसलमानों का सम्मेलन किया है। पसमांदा मुसलमानों के इस तरह के सम्मेलन हरियाणा, उत्तर प्रदेश, झारखंड, राजस्थान में भी आयोजित किए जा रहे हैं। मध्य प्रदेश का भाजपा संगठन भी इस संबंध में कार्यक्रम आयोजित कर सकता है। 17 फ़ीसदी के लगभग मुस्लिम आबादी है भारत में.देशभर में लगभग 17 फ़ीसदी मुस्लिम आबादी है।मुसलमान शिया और सुन्नी पंथियों के अलावा भी विभिन्न रूपों में बैठे हुए हैं। इनमें अशराफ,अजलाफ और अरजाल शामिल हैं।अशराफ मुसलमान– ये वो मुसलमान हैं, जिनका संबंध मौजूदा समय के हिसाब से विदेश से होता है,इनमें चार प्रमुख जातियाँ होती हैं। सैयद, शेख, पठान और मुगल।सैयद, जिनका संबंध पैग़म्बर मुहम्मद के परिवार से माना जाता है, एक तरह से ये उनके वंशज हैं। दूसरे हैं शैख़ज़ादे, जिनका संबंध अरब ही के क़ुरैश “कबीले” से है। वहीं पठानों का ताल्लुक़ अफगानिस्तान के आसपास के क्षेत्र से माना जाता है। इसके अलावा चौथे हैं मुग़ल, जो मुग़ल बादशाह बाबर से संबंधित हैं और उनके साथ भारत आए थे।अज़लाफ़ मे दर्जी, धोबी, धुनिया, गद्दी, फाकिर, बढई-लुहार, हज्जाम (नाई), जुलाहा, कबाड़िया, कुम्हार, कंजरा, मिरासी, मनिहार, तेली समाज के लोग आते हैं।अरज़ाल में वे दलित हैं जिन्होंने इस्लाम कबूल किया। जैसे कि हलालखोर, भंगी, हसनती, लाल बेगी, मेहतर, नट, गधेरी आदि।संघ की मंशा है कि मुस्लिमों को व्यापक तौर पर देश की मुख्यधारा से जोड़ा जाए जिससे भारत की एकता मजबूत हो और आंतरिक सुरक्षा की दृष्टि से देश निश्चिंत हो जाए। संघ के थिंक टैंक ने ऐसे मुद्दे खोजें हैं जिन पर है हिंदू और मुस्लिमों पर टकराव होता है। साथ ही उन मुद्दों को भी चिन्हित किया गया है जिसके कारण राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और उसके संगठन मुस्लिमों के लिए भय पैदा करते हैं या संघ की विचारधारा को लेकर भ्रम फैलाया जाता है। संघ ऐसे सभी विवादित मुद्दों पर मुस्लिमों से चर्चा करना चाहता है। अभी तक का अनुभव यह है कि मुस्लिम बुद्धिजीवियों से चर्चा करना अधिक प्रभावी नहीं साबित हुआ है क्योंकि मुस्लिम बुद्धिजीवियों का व्यापक तौर पर मुसलमानों में कोई असर नहीं है।इस कारण से संघ अब धार्मिक नेताओं से संपर्क करने पर अधिक जोर दे रहा है। यही वजह है कि पिछले दिनों डॉक्टर मोहन भागवत पहली बार मस्जिद में जाकर इमामों से मिलने गए। ऐसा पहली बार हुआ जब कोई संघ प्रमुख मस्जिद में केवल धार्मिक नेताओं से मिलने गया हो। संघ का थिंकटैंक जानता है कि दुनियाभर के मुसलमान धार्मिक नेताओं के बताए रास्ते पर चलते हैं।इसलिए संघ ने पहली बार इस्लामिक आलिमोंपर फोकस किया है जो मुसलमानों को इस्लाम की शिक्षा देते हैं। सूत्रों के अनुसार प्रयागराज में इस संबंध में ठोस योजना बनी है। संभव है आगामी दिनों में संघ प्रमुख देवबंद और बरेलवी मरकजों में भी शिरकत करें। प्रयागराज की बैठक में सभी 45 प्रांतों के शीर्ष पदाधिकारी और संघ की अखिल भारतीय कार्यकारिणी के लगभग 370 सदस्य मौजूद थे। प्रयागराज में संघ ने 2025 में मरने वाले शताब्दी वर्ष के समारोह पर चर्चा की है। इस अवसर पर कोशिश की जाएगी कि संघ का काम देश भर के सभी ग्रामों तक पहुंच जाए। संघ के शताब्दी वर्ष समारोह में मुस्लिमों के साथ ईसाईयों की भागीदारी भी हो यह भी सुनिश्चित किया जा रहा है। मुसलमानों के धार्मिक नेताओं की तरह ही संघ ईसाइयों के विभिन्न चर्च प्रमुखों से भी निरंतर संवाद और संपर्क कर रहा है। भाजपा से भी ऐसा करने को कहा गया है। पार्टी ने केरल, गोवा और पूर्वोत्तर के उन चार राज्यों में ईसाइयों से संपर्क करने के लिए विशेष योजना बनाई है जहां ईसाइयों का समुदाय निर्णय की स्थिति रखता है। गोवा में खास तौर पर भाजपा को इसका लाभ मिला है। इस समय गोवा विधायक दल में भाजपा के 8 ईसाई विधायक हैं। गोवा में भाजपा को ईसाइयों के लगभग 16 फ़ीसदी मत भी मिले हैं। देश भर की 18 लोकसभा सीटें ऐसी है जहां 20 फ़ीसदी से अधिक ईसाई मतदाता हैं। इसी तरह देश की 70 लोकसभा सीटों पर मुसलमानों की संख्या 20 फ़ीसदी या उससे अधिक है। इन 88 सीटों पर भाजपा अलग से रणनीति बना रही है।मध्यप्रदेश में भी ईसाई और मुस्लिम महत्वपूर्णमध्यप्रदेश में यद्यपि मुसलमानों और ईसाइयों की संयुक्त आबादी 10 फ़ीसदी से भी कम है लेकिन फिर भी इनका करीब 25 सीटों पर प्रभावी रूप से असर है। मध्यप्रदेश में ईसाइयों की सबसे अधिक संख्या धर्मांतरित आदिवासियों में हैं। इन्हें क्रिप्टो क्रिश्चिन कहा जाता है। झाबुआ, अलीराजपुर बड़वानी और रतलाम जिले में हजारों क्रिप्टो क्रिश्चिंस विधानसभा सीटों को प्रभावित करते हैं। इसी तरह खंडवा, बुरहानपुर, भोपाल, सतना बेतूल, उज्जैन, इंदौर ऐसे शहर हैं जहां मुस्लिमों की आबादी 10 फ़ीसदी से अधिक है। जाहिर है भाजपा को यदि प्रत्येक बूथ पर 51 फ़ीसदी मत हासिल करने हैं तो पार्टी को मुसलमानों और ईसाइयों को भी अपने साथ जोड़ना पड़ेगा। इस संबंध में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की लोकप्रियता पार्टी के लिए महत्वपूर्ण साबित होती है क्योंकि शिवराज सिंह चौहान अपेक्षाकृत अन्य नेताओं के मुकाबले मुसलमानों में अधिक स्वीकार्य हैं। प्रदेश भाजपा भी मुसलमान और ईसाई मतदाताओं को अपनी ओर करने के लिए योजना बना रही है। इस संबंध में 24 जनवरी को आयोजित भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में कोई निर्णय हो सकता है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन शीशपाल सिंह अखिल भारतीय यादव महासभा के प्रदेश सचिव बने गौना गांव में हुआ श्री नंदलाल गौशाला का शुभारंभ ।
You must be logged in to post a comment.