बागपत. उत्तर प्रदेश। विवेक जैन। श्री नंदलाल गौ एवं मानव सेवा समिति के सौजन्य से गौना गांव में रविवार को गौशाला का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर बागपत के पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष एवं अखिल भारतीय यादव महासभा के दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश अध्यक्ष दीपक यादव मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित हुए और उन्होंने फीता काटकर गौशाला का शुभारंभ किया। उन्होंने गौशाला के लिए 21 हजार रुपये व एक लाइट दान में दी। उन्होंने कहा कि गौशाला खुलने से क्षेत्र में घूम रही गायों को किसी भी तरह की कोई परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी और वह गौशाला में सुरक्षित तरीके से रह सकेंगी। उनके खाने-पीने तथा साफ- सफाई की सभी सुविधाएं गौशाला में की जाएंगी। दीपक यादव का यहां पहुंचने पर श्री नंदलाल गौ एवं मानव सेवा समिति के रोहित यादव ने स्वागत किया। इस मौके पर विमलेश देवी, डालचंद प्रधान, योगिंद्र यादव, सुरेंद्र बीडीसी, कुलदीप यादव, विजयपाल प्रधानाचार्य, रामप्रकाश मास्टर, राजीव सिंह मास्टर, धीर सिंह यादव, मांगेराम जाटव, सोनू प्रधान, बाबूराम प्रधान आदि समेत काफी लोग मौजूद थे। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन संघ और भाजपा ने बदलें अपने सुर अब ईसाईयों और मुस्लिम दोनों पर रहेगा फोकस। ग्राम जाट उपखंड में निकला राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का विशाल पथ संचलन।
You must be logged in to post a comment.