बागपत, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन। अखिल भारतीय यादव महासभा उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष दीपक यादव ने बाखरपुर बालैनी निवासी शीशपाल सिंह यादव की संगठन के प्रति निष्ठा व सक्रियता को देखते हुए उन्हें अखिल भारतीय यादव महासभा के उत्तर प्रदेश के प्रदेश सचिव पद पर नियुक्त किया है। साथ ही आशा व्यक्त की कि शीशपाल सिंह यादव के संगठन में प्रदेश सचिव बनने से संगठन और भी अधिक मजबूत होगा और इसमें नई जान आएगी। उधर, शीशपाल सिंह यादव ने अपने प्रदेश सचिव बनने के बाद कहा कि संगठन ने उन्हें जो जिम्मेदारी व दायित्व सौपे हैं, उसका वह भली-भांति पालन करेंगे और संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाकर संगठन को और भी अधिक मजबूत बनाया जाएगा। शीशपाल सिंह यादव के प्रदेश सचिव बनने पर लोगों ने उनका स्वागत किया और उन्हें बधाई दी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष महिपाल यादव, बिशन सिंह दरोगा जी, बाबूराम यादव ,राजन यादव, नवीन यादव आदि मौजूद रहे। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन हर दिन लटक रही लोगों के रोजगार पर तलवार, अब स्विगी ने 380 कर्मचारियों को निकाला। संघ और भाजपा ने बदलें अपने सुर अब ईसाईयों और मुस्लिम दोनों पर रहेगा फोकस।
You must be logged in to post a comment.