नीमच, रतनगढ़ मे ब्लॉक कांग्रेस के तत्वावधान में नगर,युवा,महिला,एवं NSUI द्वारा कांग्रेस पार्टी का 138 वां स्थापना दिवस स्थानीय डाक बंगला परिसर मे संयुक्त रूप से मनाया गया। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कमलनाथ के निर्देशानुसार कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा राष्ट्र पिता महात्मा गांधी की तस्विर पर माल्यार्पण कर राष्ट्रगान के साथ पार्टी ध्वज को सलामी दी। और सभी कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को बधाई देते हुए मिठाई खिलाई। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष शम्भु भाई चारण ने बताया कि कांग्रेस की स्थापना 1885 में मुंबई में 72 सदस्यों के साथ ए.ओ. ह्यूम द्वारा की गयी थी। भारत की स्वतंत्रत की लड़ाई में कांग्रेस का महत्वपूर्ण योगदान है। कई महापुरुषों की स्वतंत्रता की लड़ाई मे संघर्ष के कारण ही आज हम स्वतंत्र है।सेवादल अध्यक्ष जगदीश बैरागी ने बताया कि कांग्रेस ने दलितों, गरीबों की बेड़ियों को तोड़कर लोकतंत्र की मजबूती के लिए पूर्व प्रधानमंत्री पं. नेहरू ने अपने मंत्रिमंडल में 5 गैर-कांग्रेसी मंत्रियों को नियुक्त कर सबको साथ लेकर चलने के सिद्धांत को दर्शाया।आज मूल सिद्धांतों पर हमले कर पूरे देश में नफरत का गड्ढा खोदा जा रहा है। जनता महंगाई, बेरोजगारी की समस्या से बुरी तरह से परेशान है लेकिन सरकार को कोई परवाह नहीं है। युवा नेता राजेश सोलंकी ने कहा कि राहुल गांधी नफरत को खत्म करने के लिए कन्याकुमारी से कश्मीर की पैदल यात्रा कर रहे हैं। गरीब,पीड़ित वर्ग के लोगो के दिल की बात सुन रहे हैं। भारत जोड़ो यात्रा को आमजन का भरपूर समर्थन मिल रहा है।भीड़ को देख भाजपा सरकार की नींद उड़ गई है और कोरोना बीमारी का हवाला देकर यात्रा को रोकने की कोशिश कर रहे है। कार्यक्रम का संचालन शम्भुभाई चारण आभार पूर्व पार्षद ओमप्रकाश प्रजापत द्वारा किया गया। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र मंडोवरा, ब्लाक कांग्रेस युवा नगर अध्यक्ष संजय ग्वाला, गोविंदसिंह सांडा , प्रताप वर्मा, मलकीत सिंह, महामंत्री रमेश सोलंकी, शब्बीर भाई गलियाकोट , जोहर गांधी, बालचंद सोलंकी,जाहिद हुसैन, ताहा बोहरा ,रतनदास बैरागी, मुन्ना भाई पठान , नारू मंसूरी, मुन्ना भाई पठान गरवाड़ा ,शुभम सोनी, पं.श्याम व्यास, रितेश अग्रवाल, कुलदीप तिवारी सहित बडी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन रोड ठेकेदार के कर्मचारी की लापरवाही के चलते गंभीर हालत में महिला को नीमच रैफर किया. रतनगढ़ में मनाया गया सिक्ख बलिदानियों का शहादत पर्व।