नीमच। निर्मल मूंदड़ा रतनगढ़। गुरुद्वारा परिसर में दशम गुरु गोविंदसिंह के साहेब जादो की शहादत को किया नमन,किए श्रद्धा सुमन अर्पित । रतनगढ़ में मनाया गया सिक्ख बलिदानियों का शहादत पर्वhttps://youtu.be/hJvMVok4Tdc विश्व इतिहास के स्वर्णिम पन्नों में धर्म की रक्षा के लिए अपने पूरे परिवार की शहादत कि जो दिलेरी दिखाई गई वह अद्वितिय है।जिसे कभी भूलाया नही जा सकता वीर बाल दिवस के अवसर पर गुरुद्वारा परिसर रतनगढ़ पर वार्ड क्रमांक 14 की पार्षद श्रीमती हंसाबाई हरीश माली के तत्वावधान में सिख समाज के दशम गुरु गुरु गोविंद सिंह जी के चारों पुत्रों साहिबजादो के बलिदान दिवस सप्ताह को शहीदी दिवस सप्ताह के रूप में मनाया गया इस अवसर पर धर्म की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहजादे बाबा अजीत सिंह बाबा जुझार सिंह बाबा जोरावर सिंह एवं बाबा फतेह सिंह की शहादत को याद किया गया। इस अवसर पर सर्वप्रथम ज्ञानी टीपूसिंह, अमरिंदरसिंह, हरचरण सिंह, रंजीत सिंह, रामपाल सिंह, बल्ली सरदार, ओमप्रकाश मूंदड़ा, शंभूलाल चारण, शिवनंदन छिपा, सुरेश मंडोवरा, हरीश माली, कचरूलाल गुर्जर, सत्यनारायण नागदा आदि के द्वारा धर्म की रक्षा के लिए सिक्ख समाज के द्वारा दी गई शहादत को याद किया गया। एवं बताया गया कि किस प्रकार से गुरु गोविंद सिंह जी के साहिब जादे जोरावरसिंह एवं फतेहसिंह को मुगल आतताईयों के द्वारा जिंदा दीवारों में चुनवा दिया गया इस अवसर पर धर्म की रक्षा के लिए गुरु गोविंदसिंह के पूरे परिवार एवं सिक्खो के योगदान एव शहादत को याद करते हुए पूरे परिवार की तस्वीर पर पुष्प चढाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर बड़ी संख्या में नगर के वरिष्ठ नागरिक गण इस एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित हुए। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन रतनगढ़ मे ब्लॉक कांग्रेस ने मनाया पार्टी का स्थापना दिवस नये भारत के नये राष्ट्रपिता.