रोड ठेकेदार के कर्मचारी की लापरवाही के चलते गंभीर हालत में महिला को नीमच रैफर


https://youtu.be/yitSuWAQHjc

नीमच रतनगढ़ मध्य प्रदेश। रतनगढ़ में घाट सेक्शन का कार्य चल रहा है एवं रोड ठेकेदार के कर्मचारियों द्वारा वार्ड क्रमांक 14 सामुदायिक भवन के पीछे गहरे गड्ढे को पार कर समतली करण का कार्य किया जा रहा है। जहां पर डंपर के द्वारा मुर्रम खाली की जा रही है उसके नजदीक ही आईएचएसडीपी के 135 क्वार्टर भी बने हुए है। एवं इसके पास ही कुछ कच्चे मकान भी बने हुए हैं। रात के अंधेरे में इस प्रकार से रिहायशी इलाके में डंपर खाली करना किसी बड़े खतरे से कम नहीं है निश्चित रूप से इसमें ठेकेदार के कर्मचारी की घोर लापरवाही सामने दिखाई दे रही है। अगर रिहाइशी इलाके में भराव करना ही था तो दिन के उजाले में करना चाहिए था। गनिमत रही की इस हादसे में कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई। महिला के परिजनों सहित आसपास के मकानों में रह रहे लोगों में भय एवं दहशत का वातावरण बन गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गीताबाई पति बाबूलाल भील वार्ड क्रमांक 14 रतनगढ़ अभी देर रात्रि मे घाट सेक्शन पर रोड का भराव कर रहे डंपर से गिरा बहुत बडा पत्थर इनके मकान की दीवार को तोड़ता हुआ इनके घर के अंदर आ गया। जहां पूरा परिवार रहा है। विशालकाय पत्थर को देखकर ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि कितनी बड़ी जनहानि हो सकती थी घायल महिला को वार्ड पार्षद प्रतिनिधि हरीश माली के द्वारा गंभीर अवस्था में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रतनगढ पर ले जाया गया एवं प्राथमिक उपचार करा कर जिला चिकित्सालय नीमच रेफर करवाया गया। इस दौरान जिम्मेदारों की लापरवाही फिर एक बार सामने आई है। फिलहाल रोड ठेकेदार के मैनेजर द्वारा महिला के इलाज का खर्च उठाने की बात कही है।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading