आरोपी हैं थाना तुकोगंज क्षेत्र का सूचीबद्ध बदमाश, जिसके विरुद्ध पंजीबद्ध हैं, विभिन्न धाराओं के पूर्व के 06 अपराध ।

आरोपी की आपराधिक प्रवृत्तियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस आयुक्त (नगरीय) इंदौर द्वारा 01 वर्ष के लिये किया गया था जिला बदर।

इंदौर -दिनांक 03 सितंबर 2022- को फरार स्थाई वारण्टियों व जिलाबदर आरोपी की पतारसी के दौरान क्राईम ब्रांच इंदौर की टीम को सूचना मिली थी कि थाना तुकोगंज क्षेत्र मे एक जिला बदर बदमाश संदिग्ध अवस्था मे शहर में घूम रहा है। जिसे थाना क्राईम ब्रांच की टीम व थाना तुकोगंज के द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा । आरोपी का नाम व पता पूछने पर उसने अपना नाम (1).धर्मेंद्र उर्फ धम्मा पिता राजेंद्र यादव निवासी 55/3 गोमा की फेल मालवा मिल,इंदौर का होना बताया।

बदमाश धर्मेंद्र यादव थाना तुकोगंज का सूचीबद्ध बदमाश होकर इसके विरुद्ध हत्या का प्रयास, आर्म्स एक्ट,जान से मरने की धमकी, लड़ाई झगड़े जैसे गंभीर 06 प्रकरण पहले से पंजीबध्द है आरोपी की अपराधिक प्रवृत्ति पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस आयुक्त (नगरीय) जिला इन्दौर के द्वारा 01 वर्ष की अवधि के लिये इन्दौर, उज्जैन, देवास ,धार , खरगोन जिलो की सीमा से निष्कासन आदेश पारित कर जिलाबदर किया गया था* किन्तु बदमाश द्वारा उक्त आदेश का उल्लंघन करने पर पुलिस द्वारा पकड़ा गया ।
बदमाश धर्मेंद्र के विरुद्ध थाना तुकोगंज में मप्र राज्य सुरक्षा अधिनियम की धारा 14 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की गई है ।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading