स्विफ्ट कार की डिक्की से मिली शराब की तीन पेटियां, 6.54 लाख रुपये का वाहन और मदिरा जब्त; एक आरोपी गिरफ्तार इंदौर। आमिर खान। शहर में अवैध मदिरा के परिवहन और बिक्री के खिलाफ आबकारी विभाग ने कार्रवाई करते हुए एक स्विफ्ट कार से 27 बल्क लीटर विदेशी मदिरा जब्त की है। मामले में एक युवक को मौके से गिरफ्तार किया गया। जब्त मदिरा और वाहन की कुल कीमत 6 लाख 54 हजार रुपये बताई गई है। आबकारी विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, कलेक्टर शिवम वर्मा के आदेश तथा सहायक आयुक्त आबकारी अभिषेक तिवारी के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। कंट्रोलर कमलेश सोलंकी और डिप्टी कंट्रोलर एवं राजमोहल्ला वृत्त के सहायक जिला आबकारी अधिकारी मनोज अग्रवाल के नेतृत्व में 25 नवंबर को राजमोहल्ला वृत्त की उपनिरीक्षक मीना माल एवं टीम शहरी क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान संदेह के आधार पर एमपी-09-बीएम-2965 नंबर की स्विफ्ट कार को रोककर तलाशी ली गई। कार की डिक्की से विदेशी मदिरा की तीन पेटियां बरामद हुईं, जिनमें कुल 27 बल्क लीटर अवैध मदिरा रखी हुई थी। टीम ने शराब और वाहन जब्त कर आरोपी अर्जुन पिता बगदीराम मालवीय (28), निवासी स्कीम नंबर 140, इंदौर को गिरफ्तार किया। आरोपी के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)(क) के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। कार्रवाई में मुख्य आबकारी आरक्षक किशनसिंह रघुवंशी, मुकेश रावत, ओमप्रकाश साहू, आरक्षक शुभम गौड़ एवं वाहन चालक प्रदीप का सराहनीय योगदान रहा। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन चार दिन में अपहृत नाबालिग को पुलिस ने किया दस्तयाब, महू से सकुशल बरामद शिक्षा का उद्देश्य संस्कार, संस्कृति और संवेदनशील चरित्र का निर्माण : डॉ. भरत शर्मा