महू के ग्राम टीही में 16 पेटी अवैध शराब बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार; 64 हजार रुपये आंकी गई जब्त मदिरा की कीमत इंदौर। आमिर खान। जिले में अवैध शराब के परिवहन, संग्रहण और विक्रय पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में विभाग की टीम ने अलग-अलग क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल से शराब का अवैध परिवहन पकड़ा, वहीं महू क्षेत्र के ग्राम टीही में एक मकान से 16 पेटी अवैध मदिरा बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पहली कार्रवाई में बलदा कॉलोनी वृत्त की आबकारी उप निरीक्षक ने अवैध शराब परिवहन के विरुद्ध अभियान के दौरान बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल से शराब ले जाते हुए वाहन को पकड़ा। मौके से शराब और मोटरसाइकिल जब्त कर जप्ती पंचनामा तैयार किया गया। इसके बाद नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई में आरक्षक बबलू सिसोदिया का सराहनीय योगदान रहा। वहीं वाहन चालक अभय पटेल ने भी महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया। ग्राम टीही में मकान से मिली 16 पेटी शराब दूसरी कार्रवाई जिला इंदौर के वृत्त महू ‘ब’ क्षेत्र के ग्राम टीही में की गई। कलेक्टर शिवम वर्मा एवं सहायक आबकारी आयुक्त अभिषेक तिवारी के निर्देशन तथा कंट्रोलर कमलेश सोलंकी और डिप्टी कंट्रोलर मनोज अग्रवाल के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग की टीम ने आरोपी अर्पण पिता देवकरण के रिहायशी मकान की तलाशी ली। तलाशी के दौरान मकान से देशी प्लेन मदिरा की 8 पेटी और मसाला मदिरा की 8 पेटी सहित कुल 16 पेटी शराब बरामद हुई। जब्त मदिरा की कुल मात्रा 144 बल्क लीटर बताई गई है, जिसकी अनुमानित कीमत 64 हजार रुपये है। विभागीय टीम ने मौके से आरोपी अर्पण को गिरफ्तार कर मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 (संशोधित 2000) की धारा 34(1)(क) एवं 34(2) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है। इस कार्रवाई में वृत्त महू ‘ब’ के प्रभारी अधिकारी एवं सहायक जिला आबकारी अधिकारी पवन टीकेकर, जीएस धुंध तथा आबकारी बल की श्रीमती हेमा धुर्वे और ओमप्रकाश राठौर का सराहनीय सहयोग रहा। आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध मदिरा के धारण, परिवहन, संग्रहण एवं विक्रय के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन नशे के अवैध कारोबार पर उज्जैन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आरोपी अशफाक उर्फ कटोरी एक साल के लिए जेल में निरुद्ध चार दिन में अपहृत नाबालिग को पुलिस ने किया दस्तयाब, महू से सकुशल बरामद