इंदौर। (इंदौर से संजय एम तराणेकर) स्टेट प्रेस क्लब, मध्य प्रदेश द्वारा ‘लोकतंत्र में वर्चस्व की राजनीति कहाँ जनमत कितना जनहित’ विषय पर राष्ट्रीय परिचर्चा आयोजित की गई। अभिनव कला समाज सभागार में आयोजित इस परिचर्चा में देश के वरिष्ठ पत्रकारों, लेखकों और राजनीतिक विश्लेषकों ने लोकतंत्र, सत्ता, विपक्ष, मीडिया और जनमत की वर्तमान स्थिति पर विचार व्यक्त किए। संस्थापक, सत्य हिंदी एवं वरिष्ठ पत्रकार श्री आशुतोष ने कहा कि आज देश में एक खास तरह का राजनीतिक माइंडसेट बनाने के लिए प्रोपेगेंडा चलाया जा रहा है। सोचने-समझने की स्वतंत्रता कमजोर की जा रही है। उनका मानना है कि देशवासियों को डिजिटल अरेस्ट जैसी स्थिति में पहुंचा दिया गया है। सत्ता में बैठे लोग वर्चस्व की राजनीति कर रहे हैं और असहमति रखने वालों को नेस्तनाबूत करने का प्रयास हो रहा है। उन्होंने कहा कि जनमत की ताकत से ही लोकतंत्र मजबूत हो सकता है। राजनीतिक विश्लेषक विनोद अग्निहोत्री ने कहा कि विचारों और संघर्ष से ही जनमत बनता है, लेकिन वर्तमान दौर में इस प्रक्रिया को समाप्त करने का प्रयास हो रहा है। उन्होंने 1975 के आपातकाल का उल्लेख करते हुए कहा कि उस समय इंदिरा गांधी ने भी मजबूत सरकार के बावजूद आपातकाल लगाया था। वर्तमान सरकार पर भी उन्होंने सवाल उठाए और कांग्रेसमुक्त-विपक्षमुक्त भारत के नारे को लोकतांत्रिक दृष्टि से चिंताजनक बताया। इस अवसर पर जयशंकर गुप्त ने भी अपने विचार व्यक्त किये। उनकी पुस्तक “आपातकाल से अमृतकाल” आजकल सुर्खियों में हैं। परिचर्चा के प्रमुख मुद्दे इस तरह उभरकर आए। इनमेंडॉ. भीमराव आंबेडकर और महात्मा गांधी के विचारों तथा संविधान को लेकर मतभेदों का उल्लेख हुआ।पंडित श्यामाप्रसाद मुखर्जी को नेहरू मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने का संदर्भ भी आया। मीडिया की निष्पक्षता और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए गए। सरकार की कार्यशैली, सनातन और हिंदुत्व जैसे विषयों पर भी चर्चा हुई। वक्ताओं ने जनमत, लोकतांत्रिक मूल्यों और असहमति के सम्मान को जरूरी बताया। कार्यक्रम का स्वागत अध्यक्ष प्रवीण खारीवाल, संचालन संजीव श्रीवास्तव ने किया। अंत में नवनीत शुक्ला ने आभार व्यक्त किया। यह जानकारी व्यंग्यकार, कवि, लेखक व समीक्षक संजय एम तराणेकर ने दी. Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट में मोबाइल चोरों पर शिकंजा, नशा तस्करों के खिलाफ भी इंदौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई; 10 आरोपी गिरफ्तार डैसी पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल के पास लहूलुहान हालत में मिला शिक्षक का शव, हत्या की आशंका पर परिजनों और छात्रों ने किया चक्काजाम