भोपाल। प्रदीप चौधरी। मध्यप्रदेश पुलिस विभाग की ओर से आधिकारिक पक्ष रखने के लिए उप पुलिस महानिरीक्षक (डीआईजी) तरुण नायक को पुलिस प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। इस नियुक्ति के बाद पुलिस विभाग की ओर से आधिकारिक जानकारी और पक्ष रखने के लिए एक अधिकृत प्रवक्ता उपलब्ध होगा।दरअसल, पिछले दिनों मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पुलिस मुख्यालय में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की थी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पुलिस महानिदेशक को निर्देश दिए थे कि पुलिस विभाग की ओर से आधिकारिक पक्ष रखने के लिए एक प्रवक्ता नियुक्त किया जाए। इसी निर्देश के तहत डीआईजी तरुण नायक को मध्यप्रदेश पुलिस का प्रवक्ता बनाए जाने की तैयारी है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन 23 नवम्बर 2026 से होगा पूर्व मंत्री चौधरी साहब सिंह की जनजागरण यात्रा का शुभारम्भ चिमनगंज मंडी पुलिस की दो बड़ी कार्रवाई