– हादसे दर हादसे होते रहे पदोन्नत Indore ।। करीब दो साल पहले नलिन प्रभात को जम्मू-कश्मीर पुलिस की कमान सौंपी गई थी इस उम्मीद के साथ की वो घाटी को दहशतगर्दों से मुक्त कराएंगे। खुद नलिन प्रभात ने भी चार्ज लेने के बाद ये संदेश दिया था कि आतंकी भाग सकते हैं लेकिन छुप नहीं सकते। लेकिन, अभी भी आतंकी छिप कर नहीं बल्कि खुलकर हमला कर रहे हैं। हाल ही में दो आतंकियों ने नौपोरा अखरान में सीआरपीएफ पोस्ट पर तैनात जवानों पर 30 राउंड फायर किए जिसमें तीन जवान जख्मी हो गए थे। साल 2024 में घाटी में 210 घटनाओं में 26 जवान शहीद हुए थे। अगले साल 2025 में हुई 189 घटनाओं में 17, वर्ष 2026 में अब तक 149 घटनाओं में 2 जवान शहीद हुए। यानि 2024 से नवंबर 2026 तक 548 घटनाओं में 45 जवान शहीद हो चुके हैं। साल 2025 में 28 आम नागरिक भी हमलों में मारे गए। इन आतंकी घटनाओं और जवानों की शहादत से ये माना जा सकता है कि नलिन प्रभात उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पा रहे हैं। यहाँ ये बताना लाजमी होगा कि केन्द्र सरकार ने नलिन प्रभात को जम्मू कश्मीर का डीजीपी बनाकर भेजा था। नलिन प्रभात का जन्म 14 मार्च 1968 को हिमाचल प्रदेश के मनाली के थुंगरी गांव में हुआ था। उन्होंने दिल्ली के सेंट स्टीफंस कॉलेज से बीए ऑनर्स और एमए की डिग्री हासिल की।1992 बैच के आंध्रप्रदेश के आईपीएस अधिकारी प्रभात आतंकवाद विरोधी अभियानों में भी शामिल रहे हैं। उनकी पहली पोस्टिंग आंध्र प्रदेश के करीमनगर में बतौर सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस के पद पर हुई थी। इसके बाद वह चुडाप्पा और वारंगल के एसपी भी रहे हैं। बाद उन्हें एनडीआरएफ में डीडीजी बनाया गया। इसके बाद उनकी पोस्टिंग आईटीबीपी और सीआरपीएफ में कर दी गई। इसके बाद उन्हें जम्मू-कश्मीर का एसडीजी बनाया गया। अपने पूर्व कैडर राज्य आंध्र प्रदेश के विशेष नक्सल विरोधी पुलिस बल ‘ग्रेहाउंड्स’ का नेतृत्व कर चुके हैं। सीआरपीएफ में डीआईजी फिर आईजी ऑपरेशन और एडीजी के रूप में कश्मीर क्षेत्र में तैनात रह चुके हैं। उन्होंने आंध्र प्रदेश और केंद्र सरकार में कई महत्वपूर्ण पदों पर काम किया और जम्मू-कश्मीर में सीआरपीएफ के एडिशनल डीजी और आईजीपी भी रह चुके हैं। वे राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड के डायरेक्टर जनरल थे। इससे पहले उन्होंने कश्मीर और दक्षिण कश्मीर क्षेत्रों में डीआईजी के तौर पर भी काम किया है। उन्हें अपने करियर में कई पुरस्कार हासिल मिले जिसमें तीन पुलिस वीरता पदक और पराक्रम पदक शामिल हैं। एनएसजी में शामिल होने से पहले प्रभात ने जम्मू-कश्मीर में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के गठन की देखरेख की थी। सरकार ने एनएसजी महानिदेशक के रूप में प्रभात का कार्यकाल कम कर दिया था और आंध्र प्रदेश से एजीएमयूटी में उनकी अंतर-कैडर प्रतिनियुक्ति का आदेश दिया। कैबिनेट की नियुक्ति समिति द्वारा जारी एक आदेश में कहा गया कि वह नेशनल सिक्योरिटी गार्ड के महानिदेशक के रूप में 1992-बैच के आईपीएस के कार्यकाल को कम करने के लिए गृह मंत्रालय के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी थी। नलिन प्रभात कई बार पुरूस्कृत हो चुके हैं। इनमें तीन बार वीरता के लिए पुलिस मेडल, पराक्रम मेडल, सराहनीय सेवा मेडल, विशिष्ट सेवा मेडल और जम्मू-कश्मीर के लिए इंटरनल सिक्योरिटी मेडल शामिल हैं। नलिन प्रभात का रिकार्ड देखा जाए तो जब वे सीआरपीएफ के डीआईजी थे तब अप्रैल 2010 को छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में नक्सली हमला हुआ था जिसमें 75 जवान शहीद हुए थे। जब वे सीआरपीएफ के वरिष्ठ पद पर थे तब फरवरी 2019 में पुलवामा हमला हुआ था जिसमें 40 सीआरपीएफ जवान शहीद हुए थे। साल 2021 में जब वे सीआरपीएफ के ऑपरेशन आईजी थे तब बीजापुर में हमला हुआ था जिसमें 22 जवान शहीद हो गए थे। जम्मू कश्मीर के डीजीपी रहते हुए अप्रैल 2025 में पहलगाम हमला हुआ जिसमें 26 लोगों की मौत हो गई थी। जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में नौगाम पुलिस स्टेशन में हुए धमाके में 9 लोगों की मौत हो गई थी और कई वाहन जल गए थे। फरीदाबाद से बरामद 360 किलो अमोनियम नाइट्रेट खुले में रखा था और इसमें धमाका हो गया था। इस घटना में नौ लोगों की जान चली गई। एसआईए का एक कर्मी, एफएसएल टीम के तीन कर्मी, क्राइम सीन के दो फोटोग्राफर, मजिस्ट्रेट की टीम में शामिल दो राजस्व अधिकारी और टीम से जुड़े एक दर्जी की मौत हो गई। इसके अलावा, 27 पुलिसकर्मी, दो राजस्व अधिकारी और आस-पास के इलाकों के तीन नागरिक घायल हुए थे। पुलिस स्टेशन की इमारत को काफी नुकसान पहुंचा था। नलिन ने इसे हादसा बताया था। यहां सिर्फ बड़ी घटनाओं का जिक्र किया है बाकि कई हमले ऐसे हैं जिसमें दर्जनों जवान और नागरिक जख्मी हो गए थे। इन घटनाओं के अलावा प्रभात पर और भी तोहमतें लगतीं रहीं हैं। इन आरोपों में कहा जाता रहा है कि नलिन ने मनाली में 10 करोड़ और चंडीगढ़ सेक्टर 5 में 26 करोड़ की संपत्ति खरीदी थी। दिसंबर 2024 में प्रभात, उनकी पत्नी पूनम और बेटे अहान ने हिमाचल प्रदेश के मनाली में 8 बीघा जमीन 9.6 करोड़ में खरीदी थी, साथ ही 95 लाख का रजिस्ट्रेशन शुल्क भी दिया था यह मामला गृह मंत्रालय को रिपोर्ट किया गया था। साल 2023 में उन्होंने चंडीगढ़ सेक्टर 5 में 26.23 करोड़ में एक बंगला खरीदा, जिसे जिरकपुर की तीन कृषि भूमि बेचकर (दो पैतृक) फंड किया गया था। हालांकि, उन्होंने संपत्ति स्रोत घोषित किए थे, गृह मंत्रालय ने इस पर स्पष्टीकरण भी मांगा था। वैसे उन पर कोई आरोप साबित नहीं हो पाया है। आईजी बस्तर (2021), एनएसजी प्रमुख (2024) और फिर जम्मू कश्मीर डीजीपी के रूप में उनकी पदोन्नति से ये माना जा सकता है कि उन्हें आला अफसरों और सरकार का वृहद हस्त प्राप्त था।बहरहाल, नलिन प्रभात को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जम्मू-कश्मीर में स्पेशल डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस को नियुक्त किया। नलिन प्रभात को केंद्रशासित प्रदेश का स्पेशल डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस बनाया गया तो महकमे से जुड़े लोगों को ही उनका पिछला कार्यकाल और उस दौरान हुए हमलों की यादें ताजा हो आई थी। तब भी दबी जुबान से ये कहा जा रहा था कि मोदी सरकार ने अपने किसी मंतव्य से नलिन को जम्मू कश्मीर भेजा है। तीन बार के पुलिस वीरता पदक और पराक्रम पदक सहित कई पुरस्कार हासिल करने वाले नलिन प्रभात की काबलियत पर शक यूं ही नहीं है। दरअसल, हर बड़ी घटना के बाद उनको पदोन्नत किया जाता रहा है। और जब भी मोदी सरकार किसी जनांदोलन से विचलित होती है तो कहीं ना कहीं घुसपैठ या जवानों पर हमले की खबर आ ही जाती है अब ये संयोग या कुछ और……..। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन कोटा-रतलाम को नई मेमू की सौगात, झाबुआ-अलीराजपुर अब भी इंतजार में! 23 नवम्बर 2026 से होगा पूर्व मंत्री चौधरी साहब सिंह की जनजागरण यात्रा का शुभारम्भ