इलेक्ट्रॉनिक्स व्यवसायी के साथ हुई थी ऑनलाइन साइबर ठगी, संदिग्ध बैंक खाते को फ्रीज कराकर कोर्ट के आदेश से दिलाई राशि इंदौर। ऑनलाइन साइबर ठगी के एक मामले में इंदौर क्राइम ब्रांच ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ित इलेक्ट्रॉनिक्स व्यवसायी को 1 लाख 48 हजार रुपए वापस दिलाए हैं। ठगों ने व्यवसायी के मोबाइल में बिना जानकारी के डाउनलोड हुई संदिग्ध APK फाइल के जरिए बैंक खाते से रकम निकाल ली थी। जानकारी के अनुसार, इंदौर निवासी इलेक्ट्रॉनिक्स व्यवसायी सुरेंद्र (परिवर्तित नाम) के मोबाइल में किसी तरह एक संदिग्ध APK फाइल डाउनलोड हो गई थी। इसके बाद उनके बैंक खाते से धीरे-धीरे रकम निकलती रही। एक दिन जब व्यवसायी को किसी अन्य व्यक्ति को भुगतान करना था और उन्होंने अपना बैंक खाता चेक किया, तो खाते में राशि नहीं होने पर उन्हें ठगी का पता चला। इसके बाद उन्होंने तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। मामले में इंदौर पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह के निर्देशानुसार क्राइम ब्रांच की साइबर फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन टीम ने NCRP पोर्टल पर प्राप्त शिकायत पर कार्रवाई शुरू की। पुलिस टीम ने तकनीकी जांच के आधार पर दिल्ली स्थित संदिग्ध बैंक खाते में ठगी की रकम को फ्रीज करवाकर होल्ड कराया। इसके बाद न्यायालय के आदेश के माध्यम से पीड़ित को ठगी की पूरी राशि 1 लाख 48 हजार रुपए वापस दिलाई गई। क्राइम ब्रांच की त्वरित कार्रवाई से पीड़ित को उसकी पूरी रकम वापस मिल गई। इंदौर पुलिस की साइबर एडवाइजरी पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि अनजान लिंक पर क्लिक न करें और किसी भी अज्ञात APK फाइल को डाउनलोड या इंस्टॉल करने से बचें। OTP, PIN और बैंकिंग संबंधी जानकारी किसी के साथ साझा न करें। साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 पर कॉल करें या http://www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं। इसके अलावा इंदौर पुलिस साइबर हेल्पलाइन नंबर 7049124445 पर भी संपर्क किया जा सकता है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन जवा जनपद में स्वच्छता के नाम पर कथित बड़ा फर्जीवाड़ा! 2500 रुपये की कचरादान टोकरी का बिल लगभग 10,000 से 15000? सीमेंट कुर्सी, रिक्शा खरीदी में भी अनियमितता के आरोप! दरभंगा में करोड़ों की ज्वेलरी लूट का खुलासा, BJP नगर महामंत्री समेत 5 आरोपी गिरफ्तार