बैकुंठपुर, रीवा। रीवा जिले के बैकुंठपुर थाना पुलिस की कार्यवाही मे आरोपीविष्णु प्रसाद पाण्डेय पिता स्व. जयराम प्रसाद पाण्डेय, उम्र 60 वर्ष निवासी ग्राम माडौ थाना बैकुण्ठपुर, जिला रीवा (म.प्र.) को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 6 किलो 700 ग्राम गांजा जब्त किया गया जिसकी कीमत लगभग 1,00,000 रुपये है। दिनांक 30.10.2026 को थाना प्रभारी बैकुण्ठपुर को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम माडौ निवासी एक व्यक्ति अपने घर से अवैध रूप से गांजे की पुड़िया बनाकर बिक्री कर रहा है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा विधिवत कार्यवाही करते हुए स्वतंत्र साक्षियों की उपस्थिति में ग्राम माडौ स्थित आरोपी के घर पर दबिश दी गई। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से दो पुड़िया गांजा तथा उसके घर के आंगन में स्थित भुसौले में भूसे के नीचे छिपाकर रखे गए 07 पैकेटों में गांजा बरामद हुआ। बरामद मादक पदार्थ का कुल वजन 6 किलो 700 ग्राम है आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 8/20 (ख) एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर उसे गिरफ्तार किया गया है तथा प्रकरण को विवेचना में लिया गया है। कार्यवाही में निरीक्षक श्रृंगेश सिंह राजपूत थाना प्रभारी बैकुण्ठपुर, उप निरी. रामयश रावत, सउनि मनोज बागरी, प्र.आर. राजीव पटेल, आरक्षक आशुतोष मिश्रा, आरक्षक राहुल पाण्डेय, आरक्षक शशांक यादव, म.आर. 380 रीना सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन गुढ़ थाना पुलिस ने मादक पदार्थ गांजा के साथ 01 आरोपी को किया गिरफ्तार इंदौर में हॉस्टल के छात्रों को गांजे की पुड़िया सप्लाई करने वाला होटल संचालक गिरफ्तार, 1.460 किलो गांजा जब्त
You must be logged in to post a comment.