गुढ़, रीवा। रीवा पुलिस अधीक्षक द्वारा मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत गुढ़ थाना प्रभारी पुष्पेंद्र यादव के नेतृत्व में थाना पुलिस टीम को बड़ी सफलता मिली है।

दिनांक 30.10.2026 को गुढ़ पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि एक व्यक्ति ग्राम उमरिहा सामुदायिक भवन, पुरानी आगनबाड़ी के पास में अवैध मादक पदार्थ गांजा लेकर बेचने की फिराक में है। सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई तो पुलिस टीम को देखकर आरोपी भागने का प्रयास करने लगा, जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया।


पकड़े गए आरोपी खूबचंद्र जायसवाल पिता स्व. मेवालाल जायसवाल उम्र 65 वर्ष निवासी ग्राम इटार थाना गुढ़ जिला रीवा के कब्जे से 2 किलो 110 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा जब्त कर उसके विरुद्ध थाने में अपराध क्रमांक 369/2026 धारा 8/20 (बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को माननीय न्यायालय पेश किया गया है।

उक्त कार्यवाही में उनि पुष्पेन्द्र सिंह यादव थाना प्रभारी गुढ़, सउनि अभयराज सिंह, प्रआर 331 राकेश वर्मा,, प्रआर 506 अयोध्या प्रजापति, प्र आर 892 रामरतन वर्मा, प्रआर 325 मनोज निनामा,, प्रआर 17 भूपेन्द्र करोसिया, आर 1018 सुधीर शुक्ला, आर 254 अनिल कुमार, आर 306 राजकुमार गुप्ता, आर 1139 विपिन यादव, मआर 1121 पूजा परमार, सै 470 गौरीशंकर पाण्डेय सै 59 संतोष मिश्रा की भूमिका महत्वपूर्ण रही।

kushmendra's avatar

By kushmendra

Journlist- NNW News(News National World)

प्रातिक्रिया दे

You missed

Translate »

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading