टीन शेड और खड़े वाहनों की आड़ में कर रहे थे शराब का सेवन, छत्रीपुरा पुलिस ने की वैधानिक कार्रवाईइंदौर। आमिर खान। त्योहारों के दौरान गरबा पंडालों की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इंदौर पुलिस द्वारा ड्रोन के माध्यम से निगरानी की जा रही है। इसी अभियान के तहत छत्रीपुरा पुलिस ने घूमर गरबा पंडाल के आसपास टीन शेड और खड़े वाहनों की आड़ में शराब पीते हुए तीन व्यक्तियों को पकड़ा। पुलिस ने मौके से शराब की बोतल, गिलास और पानी की बोतल बरामद कर तीनों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की।पुलिस के अनुसार, पुलिस आयुक्त इंदौर महानगर संतोष कुमार सिंह के निर्देश पर गरबा पंडालों और आसपास के छायादार एवं कम निगरानी वाले क्षेत्रों में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस उपायुक्त जोन-4 नरेंद्र रावत के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त दीशेष अग्रवाल और सहायक पुलिस आयुक्त सराफा यश बिजोरिया के मार्गदर्शन में छत्रीपुरा थाना प्रभारी संजीव श्रीवास्तव ने पुलिस बल और थाना स्पेशल क्राइम यूनिट की टीम को चेकिंग के लिए रवाना किया।19 अक्टूबर 2026 को घूमर गरबा पंडाल के आसपास ड्रोन से सर्चिंग के दौरान तीन व्यक्ति टीन शेड और खड़े वाहनों की आड़ में शराब पीते दिखाई दिए। पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर तीनों को पकड़ लिया। पकड़े गए व्यक्तियों की पहचान सुरभान, रिंकू और भुवान के रूप में हुई है। तीनों तहसील जोबट, जिला अलीराजपुर के निवासी बताए गए हैं।पुलिस टीम की रही महत्वपूर्ण भूमिकाइस कार्रवाई में थाना प्रभारी संजीव श्रीवास्तव, प्रधान आरक्षक बृजेश यदुवंशी, आरक्षक अरुण सिंह चौहान, भूपेन्द्र सिंह, धर्मेन्द्र सोनगरा और साइबर सेल के आरक्षक आशीष मिश्रा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इंदौर पुलिस ने त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर बनाए रखने की प्रतिबद्धता जताई है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन अपने भीतर के रावण को मारें पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय इंदौर में विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन