विजयादशमी पर मां आदिशक्ति की आराधना के साथ शासकीय वाहनों का भी किया पूजन, पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने दी पर्व की शुभकामनाएंइंदौर, 20 अक्टूबर 2026। प्रदीप चौधरी।। विजयादशमी पर्व के अवसर पर पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय (पीटीसी), इंदौर में पुलिस अधीक्षक श्रीमती वाहिनी सिंह के निर्देशन में शस्त्र पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विधि-विधान से यज्ञ-हवन कर मां आदिशक्ति और शस्त्रों की पूजा-अर्चना की गई। इसके साथ ही इकाई के शासकीय वाहनों का भी पूजन किया गया। शस्त्रागार में आयोजित इस कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने धार्मिक परंपराओं के अनुसार पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि, शांति और जनसेवा के संकल्प के साथ विजयादशमी का पर्व मनाया। विजयादशमी पर शस्त्र पूजन की परंपरा शक्ति की आराधना और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक मानी जाती है।इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वाहिनी सिंह ने पीटीसी के समस्त अधिकारियों, कर्मचारियों और उनके परिवारजनों को विजयादशमी पर्व की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने पर्व के महत्व के साथ पुलिस की जिम्मेदारियों और कर्तव्यनिष्ठा के भाव को भी रेखांकित किया।कार्यक्रम में समस्त राजपत्रित अधिकारी, रक्षित निरीक्षक, निरीक्षकगण, सूबेदार, इनडोर एवं आउटडोर स्टाफ सहित इकाई के अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ शस्त्र पूजन में सहभागिता की। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन ड्रोन से निगरानी में पकड़े गए गरबा पंडाल के पास शराब पीते तीन व्यक्ति