इंदौर। आमिर खान। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-1 में कथित तौर पर हो रही अवैध नशे की बिक्री को लेकर भाजपा नेताओं और स्थानीय रहवासियों ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पूर्व विधायक सत्यनारायण सत्तन, वार्ड क्रमांक-7 के भाजपा पार्षद पति मनोज मिश्रा सहित कई नेताओं और रहवासियों ने DCP नरेंद्र रावत से मुलाकात कर लिखित शिकायत सौंपी। शिकायत में मल्हारगंज क्षेत्र के कांडीलपुरा, जिंसी सहित आसपास के इलाकों में नशीले पदार्थों की कथित अवैध बिक्री का मुद्दा उठाया गया। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि इस गतिविधि के कारण स्थानीय लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नशे की हालत में कुछ लोगों द्वारा विवाद किए जाने की घटनाओं से क्षेत्र में असहज माहौल बनता है। ऐसे में रहवासी खुलकर शिकायत करने से भी हिचकते हैं।भाजपा नेताओं और रहवासियों ने पुलिस अधिकारियों से मामले की जांच कर अवैध नशे की बिक्री पर रोक लगाने और संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।गौरतलब है कि विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-1 से विधायक एवं कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने चुनाव के दौरान नशे की समस्या को लेकर कड़ी कार्रवाई की बात कही थी। अब इसी विधानसभा क्षेत्र में नशे की कथित अवैध बिक्री को लेकर भाजपा नेताओं द्वारा पुलिस को लिखित शिकायत सौंपे जाने से यह मुद्दा एक बार फिर चर्चा में आ गया है।फिलहाल, शिकायत पर पुलिस की कार्रवाई और जांच से संबंधित आधिकारिक जानकारी सामने आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन पर्दे के पीछे का नटसम्राट: वो नाना जिसे कैमरा कभी पकड़ नहीं पाया LNCT कॉलेज में छात्र रैगिंग मामले को लेकर प्रदर्शन, FIR और गिरफ्तारी की मांग