भोपाल। राजधानी भोपाल में स्टेशन बजरिया थाने के तत्कालीन थाना प्रभारी सहित तीन पुलिसकर्मियों को निलंबन से बहाल कर दिया गया है। बहाल होने वालों में निरीक्षक शिल्पा कौरव, उपनिरीक्षक सूर्यमणि द्विवेदी और आरक्षक प्रेमशंकर चौरे शामिल हैं।जानकारी के अनुसार, 14 सितंबर 2026 को तीनों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर रक्षित केंद्र भोपाल भेजा गया था। अब पुलिस उपायुक्त जोन-1 अखिल पटेल ने उनकी बहाली के आदेश जारी किए हैं।हालांकि, निलंबन से बहाली के बाद भी तीनों पुलिसकर्मी रक्षित केंद्र भोपाल में ही पदस्थ रहेंगे। फिलहाल उन्हें किसी थाने में नई पदस्थापना नहीं दी गई है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन फोटो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म करने का आरोप, महिदपुर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार पनवार पुलिस की मेहनत लाई रंग, 36 घण्टे के अन्दर अंधी हत्या का किया खुलासा