गुना। रेलवे स्टेशन गुना पर जीआरपी की सतर्कता और तत्परता से थाना गोरमी, जिला भिण्ड से लापता 12 वर्षीय बालक को सुरक्षित दस्तयाब कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। बालक के मिलने से परिजनों ने राहत की सांस ली और जीआरपी टीम का आभार व्यक्त किया।जीआरपी से मिली जानकारी के अनुसार, 7 अक्टूबर 2026 की रात करीब 11:30 बजे भिण्ड-रतलाम इंटरसिटी ट्रेन में यात्रा कर रहे जागरूक यात्रियों ने गुना रेलवे स्टेशन पर ड्यूटी कर रहे जीआरपी स्टाफ को सूचना दी कि ट्रेन के जनरल कोच में एक नाबालिग बालक अकेला और असुरक्षित अवस्था में बैठा है।सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में जीआरपी गुना की टीम ने ट्रेन के जनरल कोच में पहुंचकर बालक को सुरक्षित अपने संरक्षण में लिया और थाने लेकर आई। पूछताछ में बालक ने अपना पता अंबेडकर नगर, गोरमी, जिला भिण्ड बताया। इसके बाद जीआरपी ने बालक के परिजनों से संपर्क किया। परिजनों ने बताया कि बालक के लापता होने के संबंध में थाना गोरमी में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।जीआरपी गुना ने थाना प्रभारी गोरमी आशुतोष शर्मा से भी संपर्क किया। पुलिस के अनुसार, इस मामले में अपराध क्रमांक 343/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 137(2) में प्रकरण दर्ज था। परिजनों के गुना पहुंचने पर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर बालक को सकुशल उनके सुपुर्द कर दिया गया।इनका रहा सराहनीय योगदानइस कार्रवाई में थाना प्रभारी श्रीपाल सिंह, प्रधान आरक्षक तरसेमलाल, प्रधान आरक्षक रामजीवन मीणा, आरक्षक नीरज कोटिया, आरक्षक सूरज धाकड़ सहित जीआरपी गुना के अन्य स्टाफ का योगदान रहा। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन मध्यप्रदेश में 10 पुलिस अधिकारियों के तबादले, विनोद कुमार दीक्षित लोकायुक्त में होंगे पदस्थ फोटो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म करने का आरोप, महिदपुर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार