पियरिया के गजेड़ी नदी में 13 वर्षीय किशोर का तैरता हुआ मिला था शव

पनवार, रीवा। डभौरा एसडीओपी नारायण सिंह कुमरे के निर्देशन में पनवार थाना प्रभारी कन्हैया सिंह बघेल के नेतृत्व में थाना पनवार पुलिस द्वारा थाना पनवार में दर्ज अप.क्र. 222/2026 धारा 137(2), 103(1), 238 बी.एन.एस.मे बाल अपचारी बालक को गिरफ्तार कर किशोर न्यायालय में पेश किया गया जहां से बाल अपचारी बालक को बाल सम्प्रेषण गृह में भेज दिया गया।

थाना पनवार मे दिनांक 05/10/2026 को फरियादिया रेखा सेन पति राजन सेन निवासी चौर थाना पनवार जिला रीवा (म.प्र.) की रिपोर्ट लिखाई थी कि उसका लड़का रवि सेन उम्र 13 वर्ष का दिनांक 04/10/2026 को दोपहर 03.00 बजे साइकिल से गेहू लेकर शिवपुर आटा चक्की जाने को कहकर घर से निकला था जो वापस घर नही आया रिपोर्ट पर अप.क्र. 222/2026 धारा 137(2) बी.एन. एस. कायम कर विवेचना मे लिया गया, दौरान विवेनचा अपृहता बालक की पता तलाश की गई जो मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम रामबाग पियरिया मे गजेड़ी नदी मे एक शव तैर रहा है मौके पर पहुंचकर शव का पानी से बाहर निकलवाया गया तो शव की पहचान कराई गयी जो उक्त शव रवि सेन पिता राजन से उम्र 13 वर्ष का होना पाया गया।

पनवार पुलिस द्वारा शव का पंचनामा कार्यवाही कर पीएम सीएचसी जवा से कराया गया तथा डाक्टर से शार्ट पीएम रिपोर्ट प्राप्त कर प्रकरण मे अज्ञात आरोपी के विरुद्ध धारा 103(1),238 बी.एन.एस. का इजाफा किया गया तथा अज्ञात आरोपी की पता तलाश संभावित सीसीटीवी कैमरा को चेक कर तथा मुखबिरान मामूर कर की गई, जो मुखबिर सूचना पर बाल अपचारी बालक को भड़िवार थाना शकंरगढ़ (उ.प्र.) से गिरफ्तार कर न्यायायल में पेश किया गया जहां से न्यायालय द्वारा बाल अपचारी बालक को बाल सम्प्रेषण गृह में भेज दिया गया है।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी उप. निरी. कन्हैया सिंह बघेल, उप.निरी. शोभा सिंह, प्र.आर.968 रामभान पटेल प्र.आर. 98 तनय तिवारी, आर. 1047 कमल किशोर शर्मा, आर. 194 राकेश वर्मा, आर. 1152 अतुल सिंह, आर.552 शम्भू कुमार बिन्द, आर. 178 रिंकू सिंह, आर.823 सूरज पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

kushmendra's avatar

By kushmendra

Journlist- NNW News(News National World)

प्रातिक्रिया दे

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading