भोपाल। प्रदीप चौधरी। LNCT कॉलेज में छात्र कुंवर उदयवीर सिंह से जुड़े कथित रैगिंग मामले के विरोध में आज कॉलेज के गेट पर प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने FIR दर्ज करने, लक्ष्मी मेडिकल हॉस्पिटल की अनुमति की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने तथा कॉलेज प्रबंधन से जुड़े अशोक राय के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई और गिरफ्तारी की मांग उठाई। प्रदर्शन के दौरान मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया और कॉलेज का गेट बंद करा दिया गया। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने गेट के बाहर ही विरोध जारी रखते हुए अशोक राय की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। इस दौरान कांग्रेस नेताओं और पुलिस के बीच तीखी बहस भी हुई। प्रदर्शनकारियों के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों द्वारा कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने के बाद प्रदर्शन समाप्त किया गया।प्रदर्शन में शामिल नेताओं ने कहा कि पीड़ित छात्र को न्याय दिलाने और मामले में जिम्मेदार लोगों के खिलाफ जल्द कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की जा रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि न्यायपूर्ण कार्रवाई नहीं हुई तो मुख्यमंत्री से मुलाकात की जाएगी और कोलार के जेके अस्पताल चौराहे पर बड़ा आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि आगे की स्थिति के लिए प्रशासन जिम्मेदार होगा।इस प्रदर्शन में कोलार कांग्रेस अध्यक्ष राहुल सिंह राठौड़, मध्यप्रदेश कांग्रेस झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ अध्यक्ष ठाकुर निकेश ईश्वर सिंह चौहान, करणी सेना के राष्ट्रीय महामंत्री बलराज सिंह बैस, कांग्रेस नेता अखिलेश जैन, मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के सचिव अनिकेत द्विवेदी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता शाहिद हुसैन, युवा नेता नीलेश तिवारी, दीपक भदौरिया, समाजसेवी विशाल भाई, अजय ठाकुर सहित पीड़ित छात्र के मित्र मौजूद रहे।प्रदर्शनकारियों ने कहा कि छात्रों और अभिभावकों के सम्मान तथा न्याय के लिए उनका संघर्ष जारी रहेगा। मामले में पुलिस की आधिकारिक कार्रवाई और संबंधित पक्षों का बयान सामने आने के बाद आगे की स्थिति स्पष्ट होगी। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की विधानसभा में नशे की बिक्री का मुद्दा, भाजपा नेताओं ने DCP को सौंपा आवेदन ईमानदारी और तत्परता की मिसाल बनी सराफा पुलिस, खंडवा निवासी को लौटाए ₹3.50 लाख