कचरा वाहन की चपेट में आई 10 वर्षीय मासूम, सीसीटीवी में कैद हुआ दर्दनाक हादसा इंदौर। प्रदीप चौधरी। मांगलिया बायपास स्थित मुंडला बाग की पुमार्थ सेरेनिटी टाउनशिप में कचरा कलेक्शन करने आए वाहन ने 10 वर्षीय मासूम बच्ची को कुचल दिया। हादसे का रोंगटे खड़े कर देने वाला सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। फुटेज में कचरा वाहन का अगला पहिया बच्ची के ऊपर से गुजरता दिखाई दे रहा है। गंभीर रूप से घायल बच्ची को उपचार के लिए बॉम्बे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां वह आईसीयू में उपचाररत है और उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना के बाद अब नगर निगम के कचरा कलेक्शन वाहनों की सुरक्षा व्यवस्था और नियमों के पालन को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय स्तर पर सामने आए वीडियो में वाहन बिना नंबर के दिखाई देने की बात कही जा रही है। ऐसे में सवाल यह है कि यदि किसी सरकारी विभाग अथवा नगर निगम से जुड़ा वाहन बिना नंबर सड़क पर दौड़ रहा है और उससे कोई गंभीर हादसा हो जाता है, तो उसकी पहचान और जवाबदेही कैसे तय होगी? पुलिस की गाड़ियों पर नंबर, निगम के वाहनों पर क्यों नहीं? सरकारी वाहनों को लेकर नियमों और सुरक्षा मानकों के पालन की जिम्मेदारी संबंधित विभाग की होती है। पुलिस विभाग के वाहन नंबर प्लेट के साथ सड़कों पर नजर आते हैं, ऐसे में नगर निगम के कचरा कलेक्शन वाहनों की नंबर प्लेट, फिटनेस, चालक की दक्षता और सुरक्षा मानकों की जांच को लेकर सवाल उठना स्वाभाविक है। खासकर रिहायशी टाउनशिप में जहां बच्चे और बुजुर्ग लगातार आवाजाही करते हैं, वहां ऐसे वाहनों के संचालन में अतिरिक्त सावधानी जरूरी है। निगम अधिकारियों ने वीडियो को ही नकार दिया हादसे के संबंध में नगर निगम से जानकारी लेने पर अधिकारियों ने कथित तौर पर यह कहकर पल्ला झाड़ लिया कि यह इंदौर शहर का वीडियो नहीं है। यदि संबंधित वाहन नगर निगम की व्यवस्था से जुड़ा है, तो सबसे बड़ा सवाल यही है कि विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों को अपने क्षेत्र में संचालित वाहनों और उनकी गतिविधियों की जानकारी कितनी है? घटना के बाद अब जरूरत इस बात की है कि नगर निगम अपने सभी कचरा कलेक्शन वाहनों की जांच कराए। वाहनों के दस्तावेज, नंबर प्लेट, फिटनेस, चालक का लाइसेंस और सुरक्षा मानकों की पड़ताल हो, ताकि भविष्य में किसी मासूम की जान जोखिम में न पड़े। पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण परिजनों की शिकायत और सामने आए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मांगलिया पुलिस चौकी ने कचरा वाहन चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस हादसे के कारणों के साथ-साथ वाहन और चालक से जुड़े दस्तावेजों की भी जांच कर रही है। फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है कि जब जिम्मेदारी जनता की सुरक्षा की हो, तो सरकारी विभाग से जुड़े वाहन बिना नंबर और पर्याप्त निगरानी के सड़कों पर कैसे दौड़ सकते हैं? View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन गजरी नदी में 13 बर्षीय किशोर का मिला शव, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप।ल चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्ष का प्रदर्शन, राहुल-प्रियंका और अखिलेश हिरासत में