आरोपी को पकड़ने एवं न्याय की मांग को लेकर परिजनों ने रामबाग चौराहे में किया चक्काजाम। स्थल पर पहुचे पनवार थाना प्रभारी, परिजनों को दे रहे समझाइस। पनवार,रीवा। रीवा जिले के पनवार थाना अंतर्गत आज गजरी नदी में 13 बर्षीय किशोर रवि सेन पिता राजन सेन निवासी चौर थाना पनवार जिला रीवा मध्यप्रदेश का शव मिला, शव मिलते ही गांव सहित आसपास के क्षेत्रों के सन्नाटा छा गया। जिसकी सूचना पर पनवार पुलिस ने घटना स्थल पहुच कर शव का पंचनामा कर शव पीएम के लिए भेज दिया गया। पीएम उपरांत परिजनों ने आरोपियों को पकड़ने एवं न्याय की मांग को लेकर रामबाग चौराहे में चक्काजाम कर दिए।जानकारी लगते ही पनवार थाना प्रभारी कन्हैया सिंह बघेल ने चक्काजाम स्थल पहुच कर चक्काजाम खत्म करने की समझाइस दे रहे है।लेकिन परिजन अपनी मांगों पर अड़े हुए है परिजनों का आरोप है कि रवि की हत्या की गई है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन शराबी पति की धमकी से डरी पत्नी ने की हत्या, सिर पर वार कर दबाया गला बिना नंबर दौड़ रहे नगर निगम के वाहन, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
You must be logged in to post a comment.