उज्जैन। पुरानी रंजिश के चलते पिस्टल और चाकू दिखाकर एक परिवार को डराने-धमकाने तथा स्कॉर्पियो वाहन में तोड़फोड़ करने के मामले में चिमनगंज मंडी पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को पीपलीनाका क्षेत्र से पकड़ा। इस प्रकरण में अब तक चार आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि दो अन्य की तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार, मोहन नगर निवासी मदनलाल तला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके पुत्र शिवम से पुरानी रंजिश के चलते अनमोल गुर्जर अपने साथियों के साथ घर पहुंचा था। आरोपियों ने पिस्टल और चाकू दिखाकर परिवार को डराया-धमकाया तथा जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद घर के बाहर खड़ी स्कॉर्पियो कार में पत्थरों से तोड़फोड़ कर नुकसान पहुंचाया। फरियादी की शिकायत पर थाना चिमनगंज मंडी में अपराध क्रमांक 742/2026 के तहत बीएनएस की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। विवेचना के दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सामर्थ्य उर्फ काजू (21), पिता रमेशचन्द्र, निवासी अतिरिक्त विश्व बैंक कॉलोनी, उज्जैन को 20 नवंबर को पीपलीनाका क्षेत्र से गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, मामले में पूर्व में तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। मुख्य आरोपी अनमोल गुर्जर और हैप्पी सहित दो आरोपियों की तलाश की जा रही है। इनकी रही भूमिका: कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक पाटीदार, उपनिरीक्षक जयदीप राठौर, प्रधान आरक्षक कपिल राठौड़, आरक्षक आनंद, रवि, जगदीश तथा क्राइम टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन पूजा-पाठ के बहाने जीता भरोसा, निवेश के नाम पर 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी इंदौर में पुलिस का ऑपरेशन मिडनाइट: 1257 बदमाशों की चेकिंग, 557 पर कार्रवाई, एमडी ड्रग्स तस्कर भी गिरफ्तार