नई दिल्ली। प्रदीप चौधरी। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मंगलवार को दिल्ली में विपक्षी सांसदों ने जोरदार प्रदर्शन किया। INDIA ब्लॉक के सांसद संसद से चुनाव आयोग के कार्यालय की ओर मार्च कर रहे थे। प्रदर्शनकारियों की मांग मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर थी। मार्च के दौरान दिल्ली पुलिस ने संसद मार्ग के पास बैरिकेडिंग कर प्रदर्शनकारियों को रोक दिया। इसके बाद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा समेत कई विपक्षी नेताओं ने वहीं धरना शुरू कर दिया। राहुल गांधी बैरिकेड पर भी चढ़े। बाद में पुलिस ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत कई विपक्षी सांसदों को हिरासत में लिया।प्रदर्शन में समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव भी शामिल हुए। पुलिस ने अखिलेश यादव समेत अन्य विपक्षी नेताओं को भी हिरासत में लिया और बसों में बैठाकर मौके से ले जाया गया।प्रदर्शन के दौरान कुछ समय के लिए राहुल गांधी और प्रियंका गांधी आकाशवाणी भवन परिसर की ओर भी गए। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही और दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोकने के लिए बैरिकेड लगाए।विपक्षी दलों का आरोप है कि मतदाता सूची के पुनरीक्षण में अनियमितताएं हुई हैं और इसी मुद्दे को लेकर वे चुनाव आयोग के सामने अपनी मांग रखना चाहते थे। वहीं चुनाव आयोग ने SIR प्रक्रिया से जुड़े आरोपों को खारिज किया है।प्रदर्शन के चलते मध्य दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई और कई स्थानों पर पुलिस बल तैनात रहा। विपक्षी नेताओं की हिरासत के बाद भी कुछ समय तक प्रदर्शन और नारेबाजी जारी रही। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन बिना नंबर दौड़ रहे नगर निगम के वाहन, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल यात्री बस में आग लगने पर प्रशासन की त्वरित कार्रवाई