इंदौर। प्रदीप चौधरी। गांधी नगर थाना क्षेत्र के जम्बुड़ी इलाके में पारिवारिक विवाद के बाद एक महिला द्वारा अपने पति की हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान 45 वर्षीय संतोष पिता रामचंद्र डावर के रूप में हुई है। संतोष इंदौर एयरपोर्ट पर विमानों में फ्यूलिंग का काम करता था। पुलिस ने हत्या के मामले में उसकी पत्नी सुरज बाई को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार संतोष शराब पीने का आदी था और आए दिन पत्नी व बेटियों के साथ मारपीट करता था। बीती शाम भी शराब के नशे में पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ। आरोप है कि विवाद के दौरान संतोष ने पत्नी और बच्चों को रात में जान से मारने की धमकी दी थी।पुलिस के मुताबिक, पति की धमकी से भयभीत पत्नी सुरज बाई ने देर रात जब संतोष सो रहा था, तब उसके सिर पर वजनदार वस्तु से वार किया। इसके बाद कथित तौर पर उसका गला दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।घटना की सूचना मिलने पर गांधी नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर आरोपी पत्नी को हिरासत में लिया है। मामले में उससे घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है।मृतक संतोष डावर अपने पीछे पत्नी और चार बेटियां छोड़ गया है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। मामले में पुलिस की ओर से विस्तृत जानकारी और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद घटनाक्रम की स्थिति और स्पष्ट होगी। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन कटनी जमीन सौदेबाजी मामला: निलंबित सीएसपी नेहा समेत तीन आरोपी दो माह से फरार, इनाम बढ़कर 20 हजार गजरी नदी में 13 बर्षीय किशोर का मिला शव, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप।ल