नौवस्ता, रीवा । जिले के चोरहटा थाना प्रभारी पवन शुक्ला मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी नौबस्ता घनश्याम मिश्रा मय पुलिस स्टाप के मदद से दिनांक 02/10/2026 को चौकी नौबस्ता थाना चोरहटा के दर्ज अपराध क्रमांक 545/25 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट का 01 वर्ष से फरार चल रहे आरोपी अनूप सिहं पिता स्व. रामपाल सिहं उम्र 52 वर्ष निवासी ग्राम पतौड़ा थाना कोटर जिला सतना को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया है।

दिनांक 17/10/2025 को मुखबिर की सूचना पर ग्राम कौआढान मे बोलेरो वाहन क्र. वाहन क्र. MP19ZG8860 में 60.500 लीटर अंग्रेजी देशी शराब अवैध रूप रखे हुए पाए जाने पर मौके से जप्त कर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था मामले के एक आरोपी को पूर्व मे गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया था। मामले के एक अन्य आरोपी अनूप सिहं जो घटना दिनांक से लगातार फरार चल रहा था जिसे दिनांक 02/10/2026 को मुखबिर सूचना पर गिरफ्तार किया किया गया है।

उक्त कार्यवाही में चोरहटा थाना प्रभारी निरीक्षक पवन शुक्ला, चौकी प्रभारी नौबस्ता उपनिरीक्षक घनश्याम मिश्रा, प्र.आर. 705 उमेश तिवारी, प्र.आर. 78 जितेन्द्र ‌द्विवेदी, आर. 169 अरुणेन्द्र सिहं की भूमिका महत्वपूर्ण थी।

kushmendra's avatar

By kushmendra

Journlist- NNW News(News National World)

प्रातिक्रिया दे

You missed

Translate »

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading