महिदपुर। आगामी दुर्गा उत्सव को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से महिदपुर नगर में पुलिस एवं आरएएफ के जवानों ने संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च निकाला। अधिकारियों ने इस दौरान नागरिकों को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। फ्लैग मार्च पुलिस अधीक्षक उज्जैन प्रदीप शर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) करणदीप सिंह के नेतृत्व में एसडीओपी महिदपुर जेंडेन लिंगजेरपा तथा थाना प्रभारी महिदपुर निरीक्षक अशोक पाटीदार की मौजूदगी में निकाला गया। मार्च में एसडीओपी कार्यालय एवं महिदपुर थाना पुलिस के करीब 20 जवानों के साथ आरएएफ ब्रावो/100 बटालियन के करीब 100 जवान शामिल रहे। फ्लैग मार्च थाना परिसर से शुरू होकर अयोध्या बस्ती चौराहा, अंबेडकर चौराहा, राजेंद्र मार्ग, चौक बाजार, किशनगंज दरवाजा, घाटी मोहल्ला, बैरजाली, दिलदारपुरा, यादव मोहल्ला, मोती मस्जिद और रामलीला मैदान सहित नगर के प्रमुख एवं संवेदनशील क्षेत्रों से होकर गुजरा। इस दौरान पुलिस ने थाना क्षेत्र के निगरानी गुंडों की चेकिंग करते हुए उन्हें माहौल खराब नहीं करने की सख्त चेतावनी दी। वहीं दुर्गा उत्सव के आयोजकों को शासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करते हुए शांतिपूर्वक एवं व्यवस्थित तरीके से आयोजन करने की समझाइश दी गई। पुलिस ने आमजन से अपील की कि त्योहार को आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाएं। साथ ही सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट, अफवाह अथवा आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित करने वालों पर निगरानी रखने की बात कही गई। पुलिस ने स्पष्ट किया कि माहौल बिगाड़ने या शासन के निर्देशों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन चौकी नौवस्ता पुलिस ने 34 (2) आबकारी एक्ट में 01 वर्ष से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश जनहित के मुद्दों पर अभियान जारी रहेगा, ट्रैफिक सुधार से लिफ्ट सुरक्षा तक जवाबदेही पर जोर