इंदौर। प्रदीप चौधरी। अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र के उषा नगर एक्सटेंशन में दिनदहाड़े 69 वर्षीय बुजुर्ग महिला से सोने की चेन झपटने का मामला सामने आया है। बिना नंबर की सफेद एक्टिवा पर आए दो अज्ञात बदमाशों ने महिला के गले पर झपट्टा मारकर चेन छीन ली और मौके से फरार हो गए। वारदात के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, तुलसी अपार्टमेंट निवासी 69 वर्षीय शकुंतला दोशी अपने घर के पास मौजूद थीं। इसी दौरान सफेद रंग की बिना नंबर की एक्टिवा पर सवार होकर दो बदमाश वहां पहुंचे। एक्टिवा पर पीछे बैठे लाल टी-शर्ट पहने युवक ने अचानक महिला के गले में पहनी सोने की चेन पर झपट्टा मारा और चेन तोड़कर अपने कब्जे में ले ली।वारदात के तुरंत बाद एक्टिवा चालक ने वाहन की रफ्तार बढ़ा दी और दोनों बदमाश मौके से फरार हो गए। अचानक हुई घटना से महिला घबरा गईं और उन्होंने शोर मचाया, लेकिन तब तक आरोपी काफी दूर निकल चुके थे।घटना की शिकायत मिलने पर अन्नपूर्णा थाना पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट का प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस घटनास्थल और आसपास के मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश की जा रही है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन चेकिंग के दौरान पुलिस जवान पर चढ़ाई स्कॉर्पियो, दो आरोपी गिरफ्तार चौकी नौवस्ता पुलिस ने 34 (2) आबकारी एक्ट में 01 वर्ष से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश