इंदौर। प्रदीप चौधरी। संयोगितागंज थाना क्षेत्र में पीसी सेठी अस्पताल के सामने एबी रोड पर चेकिंग के दौरान स्कॉर्पियो सवार दो आरोपियों ने पुलिसकर्मी को टक्कर मार दी। तेज रफ्तार वाहन रोकने के बजाय आरोपियों ने बैरिकेड तोड़ते हुए ड्यूटी पर तैनात आरक्षक लाल साहब जाटव को टक्कर मार दी। हादसे में वाहन का पहिया जवान के पैर पर चढ़ गया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल पुलिसकर्मी का अस्पताल में उपचार जारी है। जानकारी के अनुसार, आरक्षक लाल साहब जाटव एबी रोड स्थित चेकिंग पॉइंट पर ड्यूटी कर रहे थे। इसी दौरान काले रंग की स्कॉर्पियो को पुलिस टीम ने रुकने का इशारा किया, लेकिन चालक ने वाहन रोकने के बजाय रफ्तार बढ़ा दी। आरोपियों ने चेकिंग पॉइंट पर लगे बैरिकेड को टक्कर मारते हुए आरक्षक को अपनी चपेट में ले लिया और मौके से फरार हो गए।घटना के बाद पुलिस टीम ने आरोपियों का पीछा किया और पलासिया के पास घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया। पुलिस ने स्कॉर्पियो चालक अनुज मीणा निवासी देवास, हाल मुकाम पालदा और उसके साथी शिवम निवासी बैरागढ़, भोपाल को गिरफ्तार किया है।संयोगितागंज पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा डालने और जानलेवा हमले सहित संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। घायल आरक्षक का अस्पताल में उपचार जारी है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन फर्जी क्राइम ब्रांच अधिकारी बनकर घर में घुसे चार बदमाश, 4 हजार रुपये लूटे दिनदहाड़े बुजुर्ग महिला के गले से सोने की चेन झपटी, बिना नंबर की एक्टिवा से फरार हुए बदमाश