इंदौर। प्रदीप चौधरी।।शहर के आजाद नगर थाना क्षेत्र में खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर अड़ीबाजी और लूटपाट करने का मामला सामने आया है। हुसैनी मस्जिद वाली गली में चार बदमाश एक व्यक्ति के घर में जबरन घुस गए और उसे झूठे मामले में फंसाने तथा जान से मारने की धमकी देकर 4 हजार रुपये छीन लिए। पीड़ित के बेटे के मौके पर पहुंचते ही आरोपी काले रंग की स्कॉर्पियो कार से फरार हो गए। पुलिस के अनुसार, फरियादी इमरान खान अपने घर पर मौजूद थे, तभी चार लोग जबरन घर में दाखिल हुए। इनमें से दो की पहचान भैया पठान और शाहरुख पेट्रोल के रूप में हुई है, जबकि उनके साथ दो अन्य अज्ञात व्यक्ति भी थे। आरोपियों ने खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताते हुए इमरान को अपने साथ चलने की धमकी दी। इसी दौरान शाहरुख पेट्रोल ने उनकी जेब से 4 हजार रुपये निकाल लिए।आरोपी इसके बाद भी नहीं रुके और घर से और रुपये लाकर देने का दबाव बनाने लगे। तभी शोर सुनकर इमरान का बेटा फैजान खान मौके पर पहुंच गया। उसे देखकर चारों आरोपी घबराकर बाहर खड़ी स्कॉर्पियो कार में सवार होकर फरार हो गए।पीड़ित की शिकायत पर आजाद नगर थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। नामजद आरोपी भैया पठान और शाहरुख पेट्रोल सहित दो अज्ञात आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस द्वारा संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। मामले में एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने जानकारी दी। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन टैंकर से सड़क पर फैला केमिकल, लोगों को आंखों में जलन और चक्कर आने की शिकायत चेकिंग के दौरान पुलिस जवान पर चढ़ाई स्कॉर्पियो, दो आरोपी गिरफ्तार