कुपोषण और बीमारियों से बच्चों की मौत, मुआवजा, वन अधिकार और मनरेगा के मुद्दे उठाए; सरकार से स्कूल और अस्पताल की सुविधाएं देने की मांगबालाघाट। मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में आदिवासी परिवारों से मुलाकात के बाद लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने क्षेत्र में बच्चों की मौत, कुपोषण, स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी, वन अधिकार अधिनियम, जमीन से जुड़े विवाद और मनरेगा जैसे मुद्दों को उठाते हुए सरकार से अपनी जिम्मेदारी निभाने की मांग की।राहुल गांधी ने कहा कि बालाघाट पहुंचकर उन्हें ऐसा महसूस हुआ, जैसे हिंदुस्तान के बीच में ही हिंदुस्तान की सरकार मौजूद नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि यहां कई बच्चों की मृत्यु कुपोषण और अन्य बीमारियों के कारण हुई है, लेकिन प्रभावित परिवारों को सरकार की ओर से पर्याप्त सहयोग नहीं मिल रहा है। कई परिवारों ने अपने बच्चे खो दिए, इसके बावजूद अब तक आधे परिवारों को मुआवजा नहीं मिला है।उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों के सामने जमीन और वन अधिकार अधिनियम से जुड़े गंभीर मुद्दे हैं। मनरेगा को लेकर भी लोगों की समस्याएं हैं। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि सरकार एक योजना का लाभ देकर दूसरी योजना से लोगों के नाम काट देती है, जबकि पात्र परिवारों को दोनों योजनाओं का लाभ मिलना चाहिए।स्कूल-अस्पताल और हक देने की मांगराहुल गांधी ने कहा कि बालाघाट के लोगों को बेहतर स्कूल, अस्पताल और जरूरी सुविधाएं मिलनी चाहिए। उन्होंने भाजपा सरकार के विकास संबंधी दावों पर सवाल उठाते हुए कहा कि विकास की बात तो 24 घंटे की जाती है, लेकिन जब जिम्मेदारी निभाने का समय आता है, तब सरकार दिखाई नहीं देती।उन्होंने कहा कि क्षेत्र की स्थिति देखकर उन्हें काफी दुख हुआ है। प्रभावित परिवारों से उन्होंने भरोसा दिलाया कि उनकी पार्टी की सरकार बनने पर इन लोगों की मदद की जाएगी। साथ ही उन्होंने प्रदेश सरकार से तत्काल प्रभावित परिवारों की समस्याओं पर ध्यान देने और उन्हें उनका अधिकार दिलाने की मांग की।राहुल गांधी का यह बयान बालाघाट में आदिवासी परिवारों से मुलाकात के बाद सामने आया, जहां उन्होंने बच्चों की मौत और प्रभावित परिवारों को मिल रही सरकारी सहायता के मुद्दे पर मीडिया से बातचीत की। राहुल गांधी ने किया मध्य प्रदेश का दौरा; बालाघाट में कुपोषण से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से की मुलाकातकहा- भाजपा सरकार की लापरवाही ने ली मध्य प्रदेश में आदिवासी बच्चों की जानआदिवासियों के साथ हो रहे अन्याय के मुद्दे को लोकसभा में उठाएंगे राहुल गांधीलोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव में कुपोषण और गंभीर बीमारियों से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात की। नेता प्रतिपक्ष ने शोकाकुल परिवारों को सांत्वना देते हुए कहा कि वह इस घटना के साथ ही देशभर में आदिवासियों के साथ हो रहे अन्याय के मुद्दे को लोकसभा में उठाएंगे। पीड़ित परिवारों से मुलाकात के बाद पत्रकारों को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने राज्य और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि बालाघाट आकर उन्हें ऐसा लगा जैसे हिंदुस्तान के बीच हिंदुस्तान और मध्य प्रदेश की सरकार है ही नहीं। उन्होंने कहा कि बच्चों की मौत पूरी तरह से राज्य की भाजपा सरकार की नाकामी है। उन्होंने जोर देकर कहा कि इस त्रासदी को टाला जा सकता था, लेकिन भाजपा सरकार की उपेक्षा और लापरवाही ने मासूमों की जान ले ली। राहुल गांधी ने कहा कि बड़ी संख्या में बच्चों की जान जाने के बाद भी सरकार की तरफ से पीड़ित परिवारों को कोई ठोस सहायता नहीं मिल रही है और आधे लोगों को मुआवजा भी नहीं मिला है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने क्षेत्र में आदिवासियों की बुनियादी समस्याओं का जिक्र करते हुए कहा कि यहां केवल स्वास्थ्य ही नहीं, बल्कि जमीन, वन अधिकार अधिनियम और मनरेगा से जुड़े मुद्दे भी हैं। उन्होंने बताया कि भाजपा सरकार योजनाओं से आदिवासियों के नाम काट रही है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार प्रदेश में दो योजनाएं चला रही है तो उन्हें दोनों का लाभ मिलना चाहिए, लेकिन उन्हें केवल एक योजना का लाभ देकर दूसरी योजना के लाभ से वंचित कर दिया जाता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इन्हें वनवासी नहीं, बल्कि आदिवासी कहती है और ये देश के मूल निवासी हैं, इसलिए इन्हें देश में उचित अधिकार और सुविधाएं मिलनी चाहिए।सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए राहुल गांधी ने यह भी कहा कि भाजपा सरकार विकास की बात करती है, लेकिन जब अपनी जिम्मेदारी निभाने की बारी आती है तो गायब हो जाती है। उन्होंने कहा कि सरकार अपनी जिम्मेदारी निभाए और बालाघाट में तत्काल बेहतर स्वास्थ्य और शिक्षा की सुविधाएं मुहैया कराए। राहुल गांधी ने स्पष्ट तौर पर कहा कि मध्य प्रदेश में हर तरफ हालात खराब हैं और ये पूरी तरह से प्रदेश सरकार की विफलता है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन बालाघाट के जगला गांव पहुंचे राहुल गांधी, आदिवासी परिवारों से की मुलाकात; बच्चों की मौत के मामले को लेकर उठाए सवाल मनगवां पुलिस की बड़ी कार्यवाही! गांजा तस्करी पर पुलिस ने 7.936 किलोग्राम गांजा और 20.80 लाख रुपये नगद किये जब्त