दोनो आरोपियों के विरुद्ध NDPS- ACT के तहत की गई कार्यवाही

मनगवां, रीवा।  रीवा पुलिस अधीक्षक डॉ. गुरकरन सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (देहात) संदीप मिश्रा के निर्देशन तथा एसडीओपी मनगवां मनस्वी शर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पुष्पेन्द्र मिश्रा के नेतृत्व में थाना पुलिस के मदद से रीवा जिले के मनगवां थाना पुलिस ने ग्राम कुईया खुर्द में कार्यवाही करते हुए अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ एक पुरुष और महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 7.936 किलो के करीब गांजा और 20 लाख 80 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। जब्त सामान की कुल कीमत करीब 21 लाख 65 हजार रुपये बताई गई है।

पुलिस के अनुसार, 30 सितंबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम कुईया खुर्द तालाब की मेड़ पर बने मंदिर के पास एक पुरुष और महिला नीले रंग के बैग में गांजा लेकर ग्राहक का इंतजार कर रहे हैं। सूचना मिलते ही मनगवां थाना प्रभारी निरीक्षक पुष्पेन्द्र मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची।
पुलिस टीम को देखकर दोनों आरोपियों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 7 किलो 936 ग्राम गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत 85 हजार रुपये, और 20 लाख 80 हजार रुपये नगद बरामद हुए।


गिरफ्तार आरोपियों की पहचान द्वारिका पटेल  निवासी कुईया कला थाना मनगवां और उसकी पत्नी कलावती पटेल  के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ थाना मनगवां में अपराध क्रमांक 524/2026, धारा 8, 20(बी) NDPS Act के तहत मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक पुष्पेन्द्र मिश्रा निरी. उपनिरीक्षक राममिलन प्रजापति, उपनिरीक्षक निशा खूता, प्रआर. 559 बलराम पासी, प्रआर. 896 श्रीनिवास बागरी, आर. 401 अमरीश सिंह, म.आर. 623 रुपाली बागरी की सराहनीय भूमिका रही।

kushmendra's avatar

By kushmendra

Journlist- NNW News(News National World)

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading