बालाघाट। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी गुरुवार को मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव पहुंचे। यहां उन्होंने आदिवासी परिवारों से मुलाकात कर बच्चों की मौत और क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं को लेकर परिजनों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवारों की पीड़ा सुनी और उन्हें हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। जानकारी के अनुसार, पिछले कुछ समय में गांव और आसपास के आदिवासी परिवारों के 30 से अधिक बच्चों की मौत होने की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि इन बच्चों की मौत कुपोषण, मलेरिया, मीजल्स सहित अन्य बीमारियों के कारण हुई। राहुल गांधी ने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर बच्चों की मौत के कारणों और उनके सामने आ रही परेशानियों की जानकारी ली।परिवारों से बातचीत के बाद राहुल गांधी ने बालाघाट के बाहर मीडिया से भी चर्चा की। उन्होंने इस मामले को लेकर अपनी बात रखी और आदिवासी परिवारों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने की बात कही।इस दौरे के दौरान बच्चों की मौत, कुपोषण, स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता और आदिवासी क्षेत्रों में सरकारी व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा केंद्र में रही। हालांकि, बच्चों की मौत के आंकड़ों और उनके कारणों की आधिकारिक पुष्टि तथा विस्तृत जांच रिपोर्ट सामने आना अभी बाकी है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन मध्यप्रदेश पुलिस में बड़ा फेरबदल: 224 कार्यवाहक प्रधान आरक्षक और आरक्षकों के तबादले, इंदौर सहित कई जिलों में नई पदस्थापना बालाघाट में राहुल गांधी का सरकार पर हमला, बोले- हिंदुस्तान के बीच में ही हिंदुस्तान की सरकार नहीं