रीवा/मनगवां। सघन जन जागरूकता अभियान 3.0 के तहत 1 अक्टूबर 2026 को शहीद मेजर आशीष दुबे शासकीय बालक सांदीपनि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मनगवां में एचआईवी/एड्स एवं यौन संचारित संक्रमणों के प्रति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन संपूर्ण सुरक्षा केंद्र (एसएसके), मेडिकल कॉलेज रीवा द्वारा मध्यप्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण समिति, भोपाल के निर्देशानुसार किया गया।कार्यक्रम में एसएसके मैनेजर पुष्पराज विश्वकर्मा ने विद्यार्थियों को एचआईवी/एड्स के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने एचआईवी संक्रमण के फैलने के कारणों, इससे बचाव के उपायों तथा समय पर जांच कराने के महत्व के बारे में बताया।इस दौरान टीबी (क्षय रोग) से संबंधित आवश्यक जानकारी भी विद्यार्थियों को दी गई। बताया गया कि जागरूकता और सही जानकारी के अभाव में विशेष रूप से 15 से 49 वर्ष की आयु वर्ग के लोगों में संक्रमण का जोखिम बना रहता है। अभियान का उद्देश्य युवाओं को एचआईवी/एड्स एवं अन्य संक्रमणों के प्रति जागरूक करना, जांच के लिए प्रेरित करना तथा बचाव के उपायों की जानकारी देना है।कार्यक्रम में एचआईवी/एड्स एवं एसटीआई से संबंधित जानकारी के लिए टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 1097 के बारे में भी विद्यार्थियों को बताया गया। साथ ही एचआईवी/एड्स अधिनियम 2017 के प्रमुख प्रावधानों की जानकारी दी गई।कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य के.सी. अवधिया, शिक्षक प्रदीप सिंह परिहार, डॉ. वंदना तिवारी, राजबहोर पांडेय, एसएसके मैनेजर पुष्पराज विश्वकर्मा, एसएसके ओआरडब्ल्यू जैनेंद्र श्रीवास्तव सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। सभी की सहभागिता से जागरूकता कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन मनगवां पुलिस की बड़ी कार्यवाही! गांजा तस्करी पर पुलिस ने 7.936 किलोग्राम गांजा और 20.80 लाख रुपये नगद किये जब्त इंदौर क्राइम ब्रांच की दोहरी कार्रवाई, ब्राउन शुगर मामले में फरार सह-आरोपी गिरफ्तार, 4 किलो से अधिक गांजे के साथ एक अन्य आरोपी पकड़ा