उज्जैन, 27 सितंबर। रेल यात्रियों की सुरक्षा और रेलवे क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए जीआरपी उज्जैन एवं आरपीएफ की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए चलती ट्रेनों और रेलवे स्टेशन पर चोरी करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से करीब 41 हजार रुपये कीमत के दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।पुलिस के अनुसार, 27 जुलाई 2026 को रतलाम निवासी कन्हैयालाल का मोबाइल उज्जैन रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 स्थित बुकिंग विंडो के पास भीड़ का फायदा उठाकर चोरी कर लिया गया था। शिकायत पर जीआरपी उज्जैन में अपराध क्रमांक 391/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार गुप्ता के नेतृत्व और आरपीएफ प्रभारी नरेंद्र यादव के समन्वय में टीम ने रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। साथ ही पूर्व आरोपियों से पूछताछ और मुखबिर तंत्र के माध्यम से जानकारी जुटाई गई।पुलिस को सूचना मिलने पर उज्जैन रेलवे स्टेशन के नागदा साइड आउटर क्षेत्र से लखन सिंह सिसोदिया (30), निवासी विराट नगर, थाना चिमनगंज मंडी, उज्जैन को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उसके पास से वनप्लस और वीवो कंपनी के दो मोबाइल फोन बरामद हुए। पुलिस के मुताबिक, दोनों मोबाइल जीआरपी उज्जैन के अपराध क्रमांक 68/2026 एवं 391/2026 से संबंधित पाए गए।पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पूर्व में मारपीट, चोरी, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट सहित कई मामले दर्ज हैं। आरोपी के विरुद्ध धारा 129 बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई है।कार्रवाई में जीआरपी प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार गुप्ता, आरपीएफ प्रभारी नरेंद्र यादव, प्रधान आरक्षक राजेश मरमट, प्रधान आरक्षक दशरथ मेहरा, आरक्षक जनक भदौरिया और आरक्षक रवि बघेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन फर्जी APK फाइल डाउनलोड करवाकर 6 लोगों से ₹4.90 लाख की साइबर ठगी, क्राइम ब्रांच ने पूरी राशि कराई वापस उज्जैन में शाही मस्जिद कार्रवाई के दौरान तनाव, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले