इंदौर। मकान की रजिस्ट्री कराने के नाम पर 42 लाख 50 हजार रुपए की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को राऊ थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने फरियादिया से मकान की रजिस्ट्री कराने का झांसा देकर लाखों रुपए प्राप्त किए, लेकिन न तो मकान की रजिस्ट्री कराई और न ही रकम वापस की। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, फरियादिया सीमा शहजादे निवासी साई विहार कॉलोनी, राऊ ने थाना राऊ में शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी शैलेंद्र शर्मा ने मकान की रजिस्ट्री कराने के नाम पर उनसे कुल 42 लाख 50 हजार रुपए लिए थे। इसके बाद आरोपी ने न तो मकान की रजिस्ट्री कराई और न ही उनकी राशि लौटाई। शिकायत के आधार पर थाना राऊ में अपराध क्रमांक 591/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 318(4), 336(3), 338, 339, 340(1) एवं 340(2) में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश के लिए तकनीकी साक्ष्य जुटाए और मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान शैलेंद्र शर्मा (49), निवासी न्यूयॉर्क सिटी, राऊ, इंदौर के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में आरोपी द्वारा फरियादिया से मकान की रजिस्ट्री कराने का झांसा देकर 42.50 लाख रुपए लेने की बात स्वीकार किए जाने की जानकारी दी गई है। फिलहाल आरोपी से विस्तृत पूछताछ और आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है। उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। इनकी रही सराहनीय भूमिका: पुलिस उपायुक्त जोन-01 नरेंद्र कुमार रावत, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त सुमित करकटा के मार्गदर्शन तथा एसीपी गांधीनगर निधि सक्सेना के नेतृत्व में थाना प्रभारी राऊ राजपाल सिंह राठौड़ द्वारा गठित टीम ने कार्रवाई की। इसमें उपनिरीक्षक प्रवीण जाधव, आरक्षक कमलेश चौरे, नारायण यदुवंशी, लोकेश चौहान एवं साइबर टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन रीवा में 28 सितंबर से 08 अक्टूबर 2026 तक चलाया जाएगा 10 दिवसीय वाहन चेकिंग व जन जागरूकता विशेष अभियान नामांतरण के लिए 2 लाख की रिश्वत मांगने का आरोप, 20 हजार लेते पटवारी रंगेहाथ ट्रैप