इंदौर। साइबर ठगों द्वारा अलग-अलग बहाने से फर्जी APK फाइल डाउनलोड करवाकर छह लोगों से कुल ₹4.90 लाख की ऑनलाइन ठगी किए जाने का मामला सामने आया है। शिकायत मिलने के बाद क्राइम ब्रांच इंदौर की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित बैंक और वित्तीय संस्थानों से समन्वय कर ठगी गई पूरी ₹4.90 लाख की राशि पीड़ितों को वापस (रिफंड) कराई।क्राइम ब्रांच के अनुसार, ठगों ने मोबाइल अपडेट, ट्रैफिक चालान, बैंक KYC, गेमिंग, बिजली बिल और धार्मिक कार्यक्रम के नाम पर पीड़ितों को APK फाइल भेजी। फाइल डाउनलोड और इंस्टॉल करते ही मोबाइल की बैंकिंग गतिविधियों का दुरुपयोग कर खातों से रकम निकाल ली गई।मामलों में एक महिला अधिवक्ता से मोबाइल अपडेट के नाम पर ₹1.30 लाख, एक निजी कर्मचारी से ट्रैफिक चालान के नाम पर ₹45 हजार, बैंक KYC अपडेट के बहाने ₹90 हजार, Teen Patti गेमिंग के नाम पर ₹95 हजार, बिजली बिल भुगतान के नाम पर ₹1.02 लाख तथा भजन संध्या के धार्मिक कार्यक्रम के नाम पर ₹28 हजार की ठगी की गई।घटना की जानकारी मिलते ही सभी पीड़ितों ने साइबर हेल्पलाइन 1930 और NCRP पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। क्राइम ब्रांच की साइबर टीम ने तत्काल लेनदेन की जांच शुरू कर संबंधित बैंकिंग संस्थानों से संपर्क किया और रकम को होल्ड/फ्रीज कराने की कार्रवाई की। पुलिस की त्वरित कार्रवाई और लगातार समन्वय के परिणामस्वरूप सभी छह मामलों में ठगी गई कुल ₹4,90,000 की राशि वापस कराई गई।क्राइम ब्रांच की साइबर एडवाइजरीपुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि WhatsApp या मैसेज के जरिए प्राप्त किसी भी अनजान APK फाइल को डाउनलोड या इंस्टॉल न करें। मोबाइल अपडेट, ट्रैफिक चालान, बैंक KYC, गेमिंग, बिजली बिल या धार्मिक कार्यक्रम जैसे किसी भी बहाने से भेजे गए लिंक की सत्यता संबंधित विभाग की आधिकारिक वेबसाइट या ऐप से ही जांचें।इसके अलावा अनजान लिंक पर क्लिक न करने, बैंकिंग जानकारी, OTP, PIN, CVV और पासवर्ड किसी के साथ साझा नहीं करने की सलाह दी गई है। साइबर ठगी होने पर बिना देरी किए 1930 पर कॉल कर NCRP पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने की अपील की गई है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन बड़ौत जैन समाज ने किया स्वर्ण रथयात्रा महोत्सव 2026 का भव्य आयोजन उज्जैन रेलवे स्टेशन से चोरी के दो मोबाइल बरामद, आरोपी गिरफ्तार