रतनगढ़। भगवान श्री देवनारायण जी के जन्मोत्सव के अवसर पर गुरुवार को गुर्जर समाज द्वारा रतनगढ़ नगर में पारंपरिक भव्य चल समारोह एवं जुलूस निकाला गया। चल समारोह में बड़ी संख्या में समाजजन श्रद्धा और उत्साह के साथ शामिल हुए।चल समारोह के रतनगढ़ बस स्टैंड पहुंचने पर नगर कांग्रेस एवं ब्लॉक युवा कांग्रेस के संयुक्त तत्वावधान में कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जुलूस का स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भगवान श्री देवनारायण जी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की तथा चल समारोह में शामिल समाजजनों का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।बस स्टैंड क्षेत्र में इस दौरान धार्मिक उत्साह का माहौल रहा। कांग्रेस पदाधिकारियों ने सामाजिक एकता और भाईचारे की भावना को मजबूत करने की बात कहते हुए गुर्जर समाज को जन्मोत्सव की शुभकामनाएं दीं। भगवान श्री देवनारायण जी के जयकारों से पूरा बस स्टैंड क्षेत्र गूंज उठा।कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता सुरेश शर्मा, जिला उपाध्यक्ष गोविन्द सिंह सांडा, जिला सचिव राजेश लड़ा, नगर कांग्रेस अध्यक्ष लखन भाटी, अर्जुन धाकड़, ब्रजमोहन वैष्णव, युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अंकित शर्मा, युवा कांग्रेस विधानसभा उपाध्यक्ष कमल छपरीबंद, किसान नेता नानालाल चारण, जिला महासचिव मदन मेघवाल, मंडलम अध्यक्ष हेमराज गुजर, पूर्व नगर पंचायत उपाध्यक्ष आजाद शाह, पूर्व मंडलम अध्यक्ष भंवर लाल सोलंकी, गब्बर भाई, फतू खान, प्रदीप तिवारी, नारू भाई, सफीक खान, सरफराज नीलगर, आयुष सोनी, प्रीतम सोलंकी, ईश्वर व्यास, ताहिर बोहरा कांचवाले, आशिक मंसूरी, राहुल छपरीबंद, देवराज वर्मा, राकेश वर्मा, इंदरमल सोलंकी, दीपक शर्मा, शांतिलाल गुजर, राजू भाई डाबड़िया सहित कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन रीवा-मऊगंज के शा. विद्यालयों में वरिष्ठता नियमों का उल्लंघन कर जूनियरो को प्रभार दिए जाने पर उठे सवाल! 121 ग्राम एमडी ड्रग्स मामले में बैकवर्ड लिंक से सह-आरोपी राहुल राठौड़ गिरफ्तार