इंदौर। क्राइम ब्रांच इंदौर ने 121 ग्राम एमडी ड्रग्स तस्करी के मामले में कार्रवाई करते हुए बैकवर्ड लिंकेज के आधार पर एक और सह-आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मंदसौर जिले के शामगढ़ थाना क्षेत्र निवासी राहुल राठौड़ को धारा 8/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है। मामले में पूर्व में शैलेन्द्र चौहान और चेतन राठौर को गिरफ्तार किया जा चुका है। क्राइम ब्रांच के अनुसार, 15 अप्रैल 2026 को टिगरिया बादशाह रोड स्थित टीसीएस चौराहे से पहले घेराबंदी कर शैलेन्द्र चौहान को 121 ग्राम अवैध एमडी ड्रग्स के साथ पकड़ा गया था। जब्त मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत करीब 12 लाख रुपए बताई गई थी। इस मामले में अपराध क्रमांक 0049/2026 दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। विवेचना के दौरान पूर्व में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ और तकनीकी साक्ष्यों के विश्लेषण में ड्रग्स की सप्लाई चेन के बैकवर्ड लिंक की जानकारी सामने आई। पुलिस के मुताबिक, जांच में राहुल राठौड़ की कथित संलिप्तता सामने आने के बाद उसकी तलाश शुरू की गई और उसे घेराबंदी कर पकड़ा गया। पुलिस के अनुसार राहुल राठौड़ 10वीं तक शिक्षित है और खेती-किसानी करता है। उसके खिलाफ शामगढ़ थाने में पूर्व से दो प्रकरण दर्ज होना भी सामने आया है। इनमें वर्ष 2024 का बीएनएस की विभिन्न धाराओं से संबंधित मामला और वर्ष 2025 का जुआ एक्ट का प्रकरण शामिल है। क्राइम ब्रांच अब आरोपी से एमडी ड्रग्स के मुख्य स्त्रोत, मूल सप्लाई चेन तथा नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज की जांच जारी है। 72 मामलों में 157 आरोपी गिरफ्तार क्राइम ब्रांच के अनुसार, 1 जनवरी 2026 से 25 सितंबर 2026 तक एनडीपीएस एक्ट के तहत कुल 72 प्रकरणों में 157 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इन कार्रवाई में 3.06537 किलोग्राम एमडी ड्रग्स, 28.338 किलोग्राम गांजा, 500 किलोग्राम भांग, 346.22 ग्राम ब्राउन शुगर और 10 ग्राम कोकीन सहित करीब 3.89 करोड़ रुपए मूल्य के मादक पदार्थ एवं वाहन जब्त किए गए हैं। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन देवनारायण भगवान के चल समारोह का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत कर्मचारियों ने ही दुकान से चुराए 5 लाख के कंप्यूटर पार्ट्स, चार गिरफ्तार